फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से पांच मरीजों की मौत, प्रदेशभर में 209 संक्रमित

Tue, 29 Dec 2020 10:02 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : PTI
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश में मंगलवार को पांच मरीजों की कोरोना से मौत हो गई। पालमपुर की 83 वर्षीय बुजुर्ग महिला की टांडा अस्पताल में मौत हो गई। महिला को 24 दिसंबर को टांडा अस्पताल में भर्ती किया गया था और वह हाइपरटेंशन, शुगर आदि बीमारियों से ग्रसित थीं।

विज्ञापन


वहीं, जवाली के हनोटा गांव के 65 वर्षीय बुजुर्ग ने भी टांडा अस्पताल में कोरोना के कारण दम तोड़ दिया। बुजुर्ग को 14 दिसंबर को टांडा अस्पताल में भर्ती किया गया था, जहां उसकी मंगलवार को मौत हो गई। न्यू शिमला की 83 वर्षीय संक्रमित बुजुर्ग महिला और धर्मपुर मंडी के 58 वर्षीय संक्रमित व्यक्ति की शिमला के आईजीएमसी अस्पताल में मौत हो गई।

मंडी के जोगिंद्रनगर के मैन भरोला सैंथल निवासी 61 वर्षीय व्यक्ति ने नेरचौक कोविड अस्पताल में दम तोड़ा है। वहीं प्रदेशभर में 209 कोरोना पॉजिटिव मामले आए हैं। शिमला 42, कांगड़ा 38, मंडी 35, सोलन 25, ऊना 24, बिलासपुर 11, चंबा-सिरमौर 10-10, लाहौल-स्पीति 7, हमीरपुर 4 और कुल्लू में 3 कोरोना पॉजिटिव मामले आए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें