फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में महिला समेत तीन की मौत, दवाई लेकर लौट रहे थे घर

Tue, 29 Dec 2020 09:51 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, बद्दी (सोलन)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बद्दी-पिंजौर मार्ग पर जोलूवाल के समीप एक ट्रक की चपेट में आने से यूपी की एक महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई। ट्रक चालक मौके से फरार हो गया है। यूपी के जिला संभल विजेता काजी गांव के राम अवतार (40), फतेहपुर डाल गांव के श्रीपाल  (31) तथा बरेली के गुलेली गांव की जावित्री देवी बाइक पर सवार होकर पिंजौर दवाई लेने के लिए आए थे। जावित्री देवी राम अवतार की सास लगती थी।

विज्ञापन


ये सभी बरोटीवाला के बलियाणा में किराये के मकान में रहते थे। दवाई लेने के बाद बलियाणा  वापस जा रहे थे। जैसे ही यह जोलूवाला गांव के समीप पहुंचे तो बद्दी की ओर आ रहे एक ट्रक की चपेट में आ गए। हादसे में श्रीपाल की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि राम अवतार व जावित्री गंभीर रूप से घायल हो गए।

दोनों को चंड़ीगढ़ के अस्पताल में उपचार के लिए ले जाया गया जहां पर जावित्री ने दम तोड़ दिया। वहीं राम अवतार की हालत ज्यादा खराब होने पर उसे पीजीआई में भर्ती किया गया लेकिन उसने भी दम तोड़ दिया। पिंजौर के थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रामपाल ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि तीनों शवों को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें