फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CoronaVirus in Himachal: एक और संक्रमित की मौत, 142 नए मामले

Thu, 07 Jan 2021 10:24 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
कोरोना की जांच के लिए सैंपल लेता स्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश में एक और कोरोना पॉजिटिव मरीज की मौत हो गई है। ऊना में 76 वर्षीय कोरोना पॉजिटिव बुजुर्ग व्यक्ति ने दम तोड़ दिया है। प्रदेश में गुरुवार को कोरोना वायरस के 142 नए मामले आए हैं। कांगड़ा 42, सिरमौर 25, सोलन 25, मंडी 19, चंबा छह, बिलासपुर छह, ऊना 10, शिमला चार, कुल्लू दो, हमीरपुर में तीन नए मामले आए हैं। इसके साथ ही प्रदेश में कोरोना संक्रमितों का कुल आंकड़ा 56146 पहुंच गया है। सक्रिय मामले 1220 रह गए हैं। 53938 मरीज ठीक हो चुके हैं। अब तक 941 संक्रमितों की मौत हुई है। उधर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खैरा में 64 लोगों के कोरोना जांच के लिए नमूने लिए गए। सीएचसी खैरा के प्रभारी डॉ. जनक ने बताया कि कोविड-19 दिशा-निर्देशों के अनुसार चुनाव लड़ रहे सभी प्रत्याशियों के टेस्ट अनिवार्य किए गए हैं। इसके चलते गुरुवार को खैरा, लाहट, भौरा, ठंडोल व आसपास के गांवों में 64 प्रत्याशियों के सैंपल लिए गए। इनमें खैरा के एक पुरुष और ठंडोल की दो महिलाओं की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। संक्रमित लोगों को होम आइसोलेट होने की सलाह दी गई है।

विज्ञापन


सचिवालय में गुलदस्ता, मिठाइयां लाने पर रोक 
 वहीं,सचिवालय में गुलदस्ते, मिठाइयां और अन्य वस्तुएं लेकर आने पर रोक लगा दी गई है। नए साल, लोहड़ी या अन्य त्योहार की बधाइयां देने आने वालों को गेट पर ही इस तरह की भेंट छोड़नी पड़ रही है। बधाइयां देने के लिए पहुंचने वालों का अभी तक दौर चला हुआ है। सीएम कार्यालय के बाहर तो बाकायदा चेतावनी बोर्ड लगा हुआ है। गुरुवार को भी सीएम जयराम से मिलने कई प्रतिनिधिमंडल मिले लेकिन उनकी भेंट गेट पर ही रखवा दी गई। प्रदेश में कोरोना वायरस फैला हुआ है। बावजूद गुलदस्ते, मिठाइयां और अन्य वस्तुओं को लेकर पहुंचने वालों की यहां अभी भी कमी नहीं है। बार-बार चेतावनी देने के बावजूद लोग नियमों को तोड़ रहे हैं। गेट से भीतर गुलदस्ते, मिठाइयों और अन्य वस्तुओं को लेकर पहुंच रहे हैं। मुख्य गेट पर सुरक्षा कर्मी इन्हें ऐसा करने से मना कर रहे हैं। इस बारे में लगाए गए चेतावनी बोर्ड की ओर भी सुरक्षाकर्मी इशारा करते हैं। बेशक अब कोरोना वायरस का कहर पहले जैसा नहीं है। इसके बावजूद लोग एहतियात बरतने से परहेज कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें