फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CoronaVirus in Himachal: चार संक्रमितों की मौत, 300 के पार पहुंचा आंकड़ा

Thu, 29 Oct 2020 11:31 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश में चार और कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई है। गुरुवार को इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (आईजीएमसी) में  कोरोना पॉजिटिव दो मरीजों ने दम तोड़ दिया।  इनमें से एक ननखड़ी निवासी 58 वर्षीय मृतक रामपुर में बैंक प्रबंधक था। मरीज को 23 अक्टूबर को आईजीएमसी में दाखिल किया गया था। वहीं नाहन निवासी 31 वर्षीय महिला मरीज की भी आईजीएमसी में मौत हुई है। महिला को किडनी की बीमारी की भी समस्या थी। आईजीएमसी कॉलेज प्राचार्य डॉ. रजनीश पठानिया कोरोना से मौत की पुष्टि की है। घुमारवीं निवासी कोरोना संक्रमित की नेरचौक मेडिकल कालेज में दम तोड़ा। वहीं टांडा मेडिकल काॅलेज में 26 वर्षीय युवती की मौत हो गई।   प्रदेश में गुरुवार को कोरोना वायरस के 258 नए मामले आए हैं। शिमला जिले में 59, कुल्लू 55, मंडी 48, चंबा 13, सोलन 12,  हमीरपुर 7, सिरमौर 7, ऊना 6, किन्नौर 4 और चंबा में 5 नए मामले आए हैं। इसके साथ ही प्रदेश में कोरोना संक्रमितों का कुल आंकड़ा 21476 पहुंच गया है। 2768 सक्रिय मामले हैं। 18378 संक्रमित ठीक हो चुके हैं। कोरोना संक्रमितों की मौत का आंकड़ा 300  के पार हो गया है। वहीं लाहौल-स्पीति में 42 नए मामले आए हैं।। स्पीति के रंगरिक गांव में एक साथ 39 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जबकि, दो और केस पॉजिटिव हैं। स्पीति में एक ही दिन में कोरोना के 41 मामले आने से लोग सहम गए हैं।

विज्ञापन


शिक्षा मंत्री भी पॉजिटिव
वहीं, शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर के कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। गुरुवार सुबह उन्होंने मनाली में टेस्ट करवाया लेकिन की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। वहीं मंत्री की पत्नी व सुरक्षाकर्मी की कोरोना रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। वहीं स्वास्थ्य विभाग ने एहतियातन के तौर पर मंत्री व अन्य लोगों के प्राईमरी संपर्क में आए करीब एक दर्जन से अधिक लोगों के भी सैंपल लिए गए हैं। शिमला से आने बाद शिक्षा मंत्री एवं कुल्लू दशहरा उत्सव समिति के अध्यक्ष गोविंद सिंह ठाकुर का गुरुवार को कुल्लू दशहरा में भाग लेने का कार्यक्रम था। ऐसे में देवी-देवताओं के शिविरों में जाने से पहले एहतियातन तौर पर कोरोना टेस्ट करवाया था जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद मंत्री, उनकी पत्नी व पीएसओ होम आइसोलेट हो गए हैं। उन्होंने ट्वीट कर खुद इसकी जानकारी दी है। संक्रमित मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर के संपर्क में आए उनके बेटा और बहन की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। जबकि सात की रिपोर्ट निगेटिव आई है। 

Trending Videos
विज्ञापन

कोरोना की रिपोर्ट निगेटिव आने के चंद घंटों बाद हुई कैदी की मौत

कोरोना संक्रमण की चपेट में आए केंद्रीय आदर्श कारागार नाहन के एक कैदी की कोरोना से ठीक होने के कुछ देर बाद ही मौत हो गई। कैदी वर्ष 2017 से नाहन में एनडीपीएस के एक मामले की सजा भुगत रहा था। उसे अस्थमा और हाइपरटेंशन की शिकायत थी। तबीयत बिगड़ने पर डॉ. वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज नाहन से उसे आईजीएमसी रेफर किया गया था, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। केंद्रीय आदर्श कारागार नाहन के उप अधीक्षक विनोद चंबियाल ने बताया कि उसे अस्थमा और हाइपरटेंशन के चलते मेडिकल कॉलेज लाया गया था। सीएमओ डॉ. केके पराशर ने बताया कि बुधवार को आईजीएमसी ले जाते समय कैदी की मौत हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें