फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CoronaVirus in Himachal: सात कोरोना संक्रमितों की मौत, शिक्षकों समेत 303 नए मामले

Tue, 03 Nov 2020 09:43 PM IST
Krishan Singh न्यूज, डेस्क, अमर उजाला, शिमला/मंडी
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश में सात और कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई है। मंडी में मंगलवार को कोरोना संक्रमित दो लोगों की मौत हो गई है।  हमीरपुर जिले के डोली की 75 वर्षीय संक्रमित बुजुर्ग महिला ने नेरचौक मेडिकल कॉलेज में दम तोड़ दिया। दूसरा मृतक सरकाघाट की रोपड़ी पंचायत का 62 वर्षीय सेवानिवृत्त पटवारी है। इसकी पुष्टि एसडीएम सरकाघाट जफर इकबाल ने की है। इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल ( आईजीएमसी) में तीन कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई। सोलन के कंडाघाट निवासी 35 वर्षीय कोरोना संक्रमित व्यक्ति, ठियोग मतियाना महिला और महिला सदर बिलासपुर के नलग बरमाना की 49 वर्षीय महिला ने दम तोड़ दिया। आईजीएमसी के कॉलेज प्राचार्य  डॉ. रजनीश पठानिया ने कहा कि अस्पताल में तीन कोविड पॉजिटिव मरीज की मौत हुई है।  टांडा अस्पताल में दो कोरोना संक्रमित बुजुर्गों की मौत हो गई।  मृतकों में चंबा का बुजुर्ग और जयसिंहपुर के औंथ गांव का 95 वर्षीय बुजुर्ग शामिल है। 

विज्ञापन


उधर, मंगलवार को प्रदेश में कोरोना वायरस के 303 नए मामले आए हैं। मंडी जिले में 54, शिमला 79, कुल्लू 59, कांगड़ा 28,  ऊना 12, बिलासपुर 19,  सिरमौर 14, चंबा 12, लाहौल-स्पीति 12, सोलन 8, किन्नौर-हमीरपुर में 3-3 नए पॉजिटिव केस आए हैं। हमीरपुर जिले में एक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में दो अध्यापकों समेत तीन लोगों के कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसको देखते हुए एहतियातन स्कूल तीन दिन के लिए बंद कर दिया है। बाकि स्टाफ होम आइसोलेट हो गया है। स्कूल का लैब सहायक भी पॉजिटिव आया है। प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव अनिल कुमार खाची की कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट निगेटिव आई है। मंडी जिले में  दो डॉक्टरों समेत 54 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसके साथ ही प्रदेश में संक्रमितों का कुल आंकड़ा 22932 पहुंच गया है। 3119 सक्रिय मामले हैं। 19444 मरीज ठीक हो चुके हैं। 338 से ज्यादा कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है।

Trending Videos
विज्ञापन

प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री जेसी शर्मा आइसोलेट

 प्रदेश के अतिरिक्त मुख्य सचिव गृह मनोज कुमार के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद अब अधिकारियों के आइसोलेट होने का सिलसिला शुरू हो गया है। दो दिन पहले पुलिस मुख्यालय में रात में हुई पार्टी के दौरान मनोज के संपर्क में आए डीजीपी संजय कुंडू आइसोलेट चल रहे हैं।

वहीं, मंगलवार को प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री जेसी शर्मा और निदेशक खाद्य आपूर्ति आबिद हुसैन सादिक भी आइसोलेट हो गए हैं। मनोज के अधीनस्थ कई अन्य अधिकारी भी आइसोलेट हैं। सभी के टेस्ट कराए जा रहे हैं।

मनोज ने पिछले शुक्रवार को खाद्य आपूर्ति के अधिकारियों के साथ बैठक की थी। इसके बाद वह रिज मैदान में हुए कार्यक्रम में शामिल हुए और बाद में पुलिस मुख्यालय में आयोजित पार्टी में भी गए थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें