फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैबिनेट बैठक शुरू, हो सकता है शराब के दाम बढ़ाने पर फैसला

Fri, 08 May 2020 01:08 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
हिमाचल मंत्रिमंडल(फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल कैबिनेट की बैठक शुरू हो गई है। पीटरहॉफ में हो रही बैठक में वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री महेंद्र सिंह की अध्यक्षता वाली कैबिनेट सब कमेटी की सिफारिशों पर मंथन हो रहा है। दिल्ली समेत कई राज्यों की तर्ज पर हिमाचल में भी शराब पर कोरोना सेस लगाने पर विचार किया जा सकता है। बसों की आवाजाही पर फैसला लिया जा सकता है।

विज्ञापन


कोरोना के कहर से मुश्किल में फंसे लोगों को आर्थिक मदद मुहैया कराने के लिए सरकार बैठक में कुछ अहम फैसले ले सकती है। इसमें उद्योगों, श्रमिकों, पर्यटन क्षेत्र से जुड़े लोगों और शहरी गरीबों के लिए कुछ वित्तीय सहयोग के पैकेज का निर्णय संभव है। कमेटी ने अतिरिक्त मुख्य सचिव राम सुभग सिंह की अध्यक्षता में बनी टास्क फोर्स की सिफारिशों पर मंथन के बाद कुछ सुझाव कैबिनेट के सामने पेश करने का खाका तैयार किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें