फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में पांच और कोरोना संक्रमितों की मौत, अब तक 55 ने तोड़ा दम

Sat, 05 Sep 2020 10:07 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल में हर दिन कोरोना से मौतों का सिलसिला जारी है। शनिवार को प्रदेश में रिकॉर्ड 5 लोगों की जान चली गई। जिन पांच लोगों की मौत हुई हैं, उनमें कांगड़ा जिले के थुरल के कौना का बुजुर्ग और ऊना जिले के अंब के दो लोग शामिल हैं। नेरचौक मेडिकल कॉलेज में हमीरपुर की बुजुर्ग महिला और सोलन के नालागढ़ में उत्तराखंड के व्यक्ति की मौत हुई है। प्रदेश में अब तक कोरोना से 55 लोगों की जान चली गई। ऊना के अंब में बिहार के 64 वर्षीय व्यक्ति को पालकवाह कोविड केयर सेंटर में आईसोलेट किया गया था। शनिवार सुबह तबीयत बिगड़ने पर उन्हें कोविड अस्पताल हरोली लाया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन


इसके अलावा अंब में ही एक 75 वर्षीय बुजुर्ग की मौत के बाद लिए गए कोरोना सैंपल की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। उधर, कांगड़ा जिले के थुरल के कौना का 82 वर्षीय व्यक्ति पालमपुर में उपचाराधीन था। उन्हें उल्टी-दस्त की शिकायत पर पालमपुर अस्पताल लाया गया था, जहां उनकी मौत हो गई। मौत के बाद कोरोना जांच के लिए सैंपल लिया, जो पॉजिटिव निकला। मंडी के नेरचौक मेडिकल कॉलेज में हमीरपुर की बुजुर्ग महिला की मौत हुई है। उधर, सोलन के न्यू नालागढ़ में उत्तराखंड के 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें