दुनिया में सबसे ज्यादा कोरोना प्रभावित देश चीन से 588 लोग हिमाचल पहुंचे हैं। इनमें से 233 लोगों को 28 दिन के लिए निगरानी में रखा गया है। आठ में कोरोना वायरस के लक्षण पाए गए थे। सात लोगों के सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आई है, जबकि एक की रिपोर्ट आना शेष है। 588 में से 76 यात्री ऐसे हैं, जो हिमाचल छोड़कर जा चुके हैं।
271 लोगों को घरों पर ही आइसोलेशन में रखा गया है। इनमें से हमीरपुर से 12, कांगड़ा से 193, मंडी जिला से 13, राजधानी शिमला से 16, सिरमौर से 5, सोलन से 31 और ऊना जिला से एक व्यक्ति शामिल है। प्रदेश को छोड़ कर जाने वाले लोगों में 75 कांगड़ा और एक व्यक्ति सिरमौर से है।