फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में कोरोना से परिवहन सेवाओं पर असर, नई एसओपी के साथ चलेंगी बसें

Fri, 16 Apr 2021 10:58 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
एचआरटीसी बसें(फाइल) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

घातक हो चुकी कोरोना की दूसरी लहर में अब परिवहन सेवाओं को भी पाबंदियों के दायरे में लाने की तैयारी है। इसे लेकर हिमाचल पथ परिवहन निगम और परिवहन विभाग ने व्यापक विचार-विमर्श के बाद कार्ययोजना तैयार कर सरकार को प्रस्ताव भेज दिया है। प्रदेश सरकार कभी भी इस प्रस्ताव को हरी झंडी दिखा सकती है। सरकार को भेजे प्रस्ताव में बाहरी राज्यों से जुड़े अधिकांश रूटों को क्लब करने का प्रावधान किया गया है।

विज्ञापन


संक्रमण के बढ़ते खतरे और दिल्ली, पंजाब व चंडीगढ़ में रात्रि कर्फ्यू के चलते परिवहन निगम के रूट क्लब करने तैयारी है। माना जा रहा है कि शुक्रवार को प्रदेश सरकार की ओर से परिवहन सेवाओं को लेकर एसओपी जारी हो सकती है। हिमाचल से बाहरी राज्यों को जाने वाली बसें अब नई एसओपी के साथ ही चलेंगी। बसों में जितनी सीटें होगी उतनी ही सवारियों को बैठाया जाएगा। सवारियों के लिए मास्क पहनना अनिवार्य होगा। बसों में चढ़ने से पहले सवारियों की थर्मल स्कैनिंग भी की जाएगी। बुखार, सर्दी व जुकाम से ग्रसित लोगों को बसों में चढ़ने नहीं दिया जाएगा। 

सूबे में एचआरटीसी के 3100 रूट
 हिमाचल में परिवहन निगम के 3100 रूट हैं। इनमें अधिकांश रूटों पर परिवहन निगम परिवहन सेवाएं उपलब्ध करा रही हैं। इसके अलावा बाहरी राज्यों के करीब 250 रूटों पर भी हिमाचल पथ परिवहन निगम बसें चलता है। हालांकि, बढ़ते संक्रमण के चलते काफी संख्या में ऐसे रूट भी हैं, जिनमें निगम को सवारियां नहीं मिल रही हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें