फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में 10 कोरोना संक्रमितों की मौत, रिकॉर्ड 975 नए पॉजिटिव, चार छात्राओं में मिला नया यूके स्ट्रेन

Thu, 15 Apr 2021 10:38 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

प्रदेश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 73353 पहुंच गया है। सक्रिय मामले अब 7362 हो गए हैं। अब तक 64807 संक्रमित ठीक हो चुके हैं और 1146 की मौत हुई है।
विज्ञापन
कोरोना की जांच के लिए सैंपल लेता स्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में गुरुवार को 10 और कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत हो गई है। टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर की गई हमीरपुर की 54 वर्षीय महिला की भी मौत हो गई। वहीं, कांगड़ा में 58 वर्षीय संक्रमित महिला की मौत हो गई है। ऊना में तीन कोरोना संक्रमित बुजुर्गों ने दम तोड़ दिया। आईजीएमसी शिमला में संजौली की 56 वर्षीय महिला और कलबोग कोटखाई की  65 वर्षीय संक्रमित बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। इसके अलावा कोटखाई में 85 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हुई है। सिरमौर में नाहन के हरिपुर मोहल्ला के 74 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई।

विज्ञापन


 इसके अलावा सोलन में बद्दी की संक्रमित महिला की मौत हो गई। उधर, प्रदेश में रिकॉर्ड 975 लोगों के कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इससे पहले 12 अप्रैल को 960 केस आए थे। कांगड़ा जिले में 197, सोलन 185, हमीरपुर 98, मंडी 93, सिरमौर 84, ऊना 77, बिलासपुर 58, शिमला  62, चंबा 35, कुल्लू 28, किन्नौर 19 और लाहौल-स्पीति में तीन नए मामले आए हैं। सिरमौर नर्सिंग कॉलेज में चार छात्राओं में कोरोना का नया यूके स्ट्रेन मिल चुका है। 

कांगड़ा में आठ होटल कर्मी भी पॉजिटिव आए हैं। इसके साथ ही प्रदेश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 73353 पहुंच गया है। सक्रिय मामले अब 7362 हो गए हैं। अब तक 64807 संक्रमित ठीक हो चुके हैं और 1146 की मौत हुई है। बिलासपुर में कोरोना के सक्रिय केसों की संख्या 405, चंबा 191 , हमीरपुर 610, कांगड़ा 1584, किन्नौर 98, लाहौल-स्पीति 189, कुल्लू 252, मंडी 683, शिमला 697, सिरमौर 539, सोलन 1358 और ऊना जिले में 756 है। उधर, प्रदेश में बीते 24 घंटों के दौरान कोरोना की जांच के लिए 5002 लोगों के सैंपल लिए गए। इनमें से 2779 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। 24 घंटों में 589 संक्रमित ठीक हुए हैं। 
विज्ञापन



कोरोना काल में चिकित्सकों की सलाह पर लोगों से नहीं मिलेंगे शांता 
लगातार कोरोना के बढ़ रहे मामलों के चलते पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार उनके घर यामिनी में बाहर से आने वाले लोगों के साथ मुलाकात नहीं करेंगे। यह फैसला उन्होंने चिकित्सकों की सलाह पर लिया है। कोरोना फैलने के मौजूदा प्रभाव के कारण चिकित्सकों ने उन्हें आम लोगों से अलग ही रहने की सलाह दी है। उनके कार्यालय यामिनी से जारी बयान में कहा गया है कि किसी व्यक्ति को किसी प्रकार का काम है तो वह कार्यालय के दूरभाष पर अपनी समस्या बताकर उनसे दूरभाष पर बात कर सकते हैं। शांता ने भी सभी लोगों से आग्रह किया है कि वे सब अति आवश्यक कार्य में ही घर से बाहर से निकलें। जब भी बाहर निकलें तो मास्क पहनें और दो गज दूरी के नियम का कड़ाई से पालन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें