फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: सरकारी स्कूलों में चार विद्यार्थी कोरोना संक्रमित, 96 नए मामले

Wed, 17 Nov 2021 11:07 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

हिमाचल में अब तक कोरोना से जिला कांगड़ा में सबसे ज्यादा 1160 मौतें हुई हैं। जिला शिमला दूसरे नंबर पर है। यहां 646 संक्रमितों ने दम तोड़ा है। जिला मंडी तीसरे नंबर पर है। प्रदेश में लगातार संक्रमितों की मौत से स्वास्थ्य विभाग की चिताएं लगातार बढ़ रही हैं।
विज्ञापन
कोरोनावायरस - फोटो : PIB
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश के सरकारी स्कूलों में कोरोना संक्रमित होने वाले विद्यार्थियों की संख्या में बुधवार को कमी आई है। बुधवार को सिर्फ विद्यार्थियों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाई गई। इसमें दो विद्यार्थी कांगड़ा जिला और एक-एक विद्यार्थी हमीरपुर और चंबा से है। चंबा में संक्रमित हुआ विद्यार्थी छठी कक्षा का है। शेष तीन विद्यार्थी जमा एक और जमा दो कक्षा के हैं। अभी तक 576 विद्यार्थी संक्रमित हो चुके हैं। 458 विद्यार्थी स्वस्थ हो चुके हैं जबकि 67 अभी एक्टिव मामले हैं

विज्ञापन


कोरोना से एक व्यक्ति की मौत
हिमाचल में कोरोना से जिला कांगड़ा में 80 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई है, जबकि 96 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। प्रदेश में बुधवार को 6388 लोगों की सैंपलिंग की गई। मौत का आंकड़ा 3806 पहुंच गया है। एक्टिव मामलों की संख्या 1193 पहुंच गई है।

कांगड़ा में सबसे ज्यादा 1160 मौतें
हिमाचल में अब तक कोरोना से जिला कांगड़ा में सबसे ज्यादा 1160 मौतें हुई हैं। जिला शिमला दूसरे नंबर पर है। यहां 646 संक्रमितों ने दम तोड़ा है। जिला मंडी तीसरे नंबर पर है। प्रदेश में लगातार संक्रमितों की मौत से स्वास्थ्य विभाग की चिताएं लगातार बढ़ रही हैं। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने भी मौत पर अंकुश लगाने को कहा है। बड़ी बात यह है कि जिला कांगड़ा में 11 दिन के भीतर 23 लोगों ने दम तोड़ा है।  
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार हिमाचल प्रदेश में कोरोना के मामले कम आ रहे हैं। प्रतिदिन 120 से 150 के बीच नए लोगों में कोरोना की पुष्टि हो रही है। 20 दिन के भीतर मौत के आंकड़ों में उछाल आया है। हालांकि, स्वास्थ्य विभाग का तर्क है कि प्रदेश में जिन लोगों की मौतें हो रही हैं, उन्हें कोरोना के साथ साथ अन्य दूसरी गंभीर बीमारी भी रही है। ज्यादातर मौतें 75 साल से ज्यादा उम्र के लोगों की हुई है। 40 साल से कम उम्र के करीब 5 से 7 लोगों की इस बीमारी से मौत हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें