प्रदेश में कोरोना मरीजों का रिकवरी रेट 99.5 फीसदी पहुंच गया है। प्रतिदिन प्रदेश में 15 से कम कोरोना के मामले आ रहे हैं। बिलासपुर, सोलन, सिरमौर और कुल्लू में एक्टिव मरीजों की संख्या पांच से कम है।
हिमाचल प्रदेश में कोरोना के सक्रिय मामले अब 80 से भी कम हैं। संक्रमण घटने के बाद सरकार ने फील्ड में तैनात स्वास्थ्य स्टाफ को हटाकर अस्पतालों में शिफ्ट करने का फैसला लिया है। इनकी सेवाएं अब अस्पतालों में ली जाएंगी। अस्पतालों में सिर्फ संदिग्ध कोरोना मरीजों के टेस्ट के लिए एक से दो कर्मचारियों की तैनाती की जाएगी। स्वास्थ्य सचिव अमिताभ अवस्थी ने स्टाफ को वापस बुलाने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि प्रदेश में कोरोना समाप्ति की ओर है लेकिन एहतियात बरतने की जरूरत है। प्रदेश में कोरोना मरीजों का रिकवरी रेट 99.5 फीसदी पहुंच गया है। प्रतिदिन प्रदेश में 15 से कम कोरोना के मामले आ रहे हैं। बिलासपुर, सोलन, सिरमौर और कुल्लू में एक्टिव मरीजों की संख्या पांच से कम है। जिला कांगड़ा में बीते सप्ताह जहां एक्टिव मरीजों का आंकड़ा 100 था, वहीं अब यह घटकर 20 रह गया है।