हिमाचल प्रदेश के जिला हमीरपुर में कोरोना से निपटने के प्रबंध नाकाफी साबित हो रहे हैं। शुक्रवार को भोरंज सिविल अस्पताल में गांव लडवीं का एक दंपती शुक्रवार सुबह मधुमेह और बुखार के चलते उपचार के लिए पहुंचा। चिकित्सकों ने उन्हें कोरोना टेस्ट करवाने को कहा, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। डॉक्टरों ने उन्हें दवाइयों की किट देकर होम क्वारंटीन होने को कहा, लेकिन प्रबंधन ने उन्हें एंबुलेंस की व्यवस्था न होने का तर्क दिया। इस पर संक्रमित दंपती घर जाने के लिए करीब पांच घंटे अस्पताल के गेट पर वाहन के इंतजार में बैठा रहा। ट्रैक्सी ऑपरेटरों के आगे भी दंपती ने हाथ जोड़े, लेकिन कोई तैयार नहीं हुआ। बाद में एक ट्राला चालक ने इंसानियत के नाते दोनों को ट्राले में बिठाकर शाम 5:45 बजे घर पहुंचाया।