फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना: हिमाचल में 40 हजार होम आइसोलेट किट खरीदने के निर्देश

Wed, 26 Jan 2022 05:00 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

प्रदेश में 48 ऑक्सीजन प्लांट (पीएसए) हैं। इनमें प्रतिदिन 40 मीट्रिक टन ऑक्सीजन तैयार हो रही है। इसको बढ़ाकर 60 मीट्रिक टन ऑक्सीजन तैयार करने के लिए कहा गया है ताकि प्रदेश में ऑक्सीजन की कमी न हो। 
विज्ञापन
कोरोनावायरस(सांकेतिक) - फोटो : PIB
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में कोरोना की तीसरी लहर डराने लगी है। एक्टिव मामले 15 हजार से पार हो गए हैं जबकि मृत्युदर में बढ़ोतरी से भी स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है। सरकार ने विभाग को 40 हजार होम आइसोलेट किट की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। वर्तमान में विभाग के पास महज सात हजार होम आइसोलेट किट बची हैं।

विज्ञापन


प्रदेश में 48 ऑक्सीजन प्लांट (पीएसए) हैं। इनमें प्रतिदिन 40 मीट्रिक टन ऑक्सीजन तैयार हो रही है। इसको बढ़ाकर 60 मीट्रिक टन ऑक्सीजन तैयार करने के लिए कहा गया है ताकि प्रदेश में ऑक्सीजन की कमी न हो। उल्लेखनीय है कि प्रदेश में प्रतिदिन करीब तीन हजार नए लोग संक्रमित हो रहे हैं। इसके साथ कि मौत का आंकड़ा भी 3900 से ऊपर जा चुका है। 17 दिन पहले प्रदेश में जहां एक से दो मरीजों की मौत हो रही थी, वहीं अब 10 से ज्यादा लोगों की मौत हो रही है।

घरों में रहेंगे मरीज
स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि कोरोना होने पर लोग घरों में ही आइसोलेट रहेंगे। ऑक्सीजन लेबल कम होने की स्थिति में मरीज अस्पताल आएंगे। स्वास्थ्य कार्यकर्ता घर जाकर मरीजों की स्थिति का जायजा लेंगे। वर्तमान प्रदेश में 90 फीसदी मरीज घरों में ही आइसोलेट हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें