फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से दो लोगों की मौत, विदेश से लौटे दो लोगों समेत 461 पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
सोलन/कंडाघाट। जिले में विदेश से लौटे दो लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। जबकि एक सप्ताह बाद दो लोगों ने कोरोना से दम तोड़ दिया है। धर्मपुर ब्लॉक में स्वास्थ्य विभाग का रेडियोग्राफर व ऑडिट करने आया कर्मी पॉजिटिव आया है। वहीं जिले में 461 लोग कोरोना संक्रमित हुए हैं। संक्रमित लोगों को होम आइसोलेट किया गया है।
विज्ञापन

जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मुक्ता रस्तोगी ने पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि जिला में मंगलवार को कोरोना के खतरे को देखते हुए 1597 सैंपलों की जांच की गई। 131 आरटीपीसीआर व रैपिड एंटीजन टेस्ट के जरिए 330 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। धर्मपुर ब्लॉक में 82 वर्षीय महिला और सायरी ब्लॉक के कंडाघाट में एक व्यक्ति की मौत हुई है। दोनों ही बीते दिनों संक्रमित हुए थे और अस्पताल में भर्ती थे। दोनों ने मंगलवार को दम तोड़ दिया। कोविड प्रोटोकॉल के तहत मृतकों का अंतिम संस्कार किया जाएगा। वहीं मंगलवार को सर्वाधिक मामले धर्मपुर ब्लॉक में सामने आए हैं। धर्मपुर में 215 लोग पॉजिटिव हुए हैं। जबकि नालागढ़ ब्लॉक में 91, सोलन शहर में 57, अर्की ब्लॉक में 62, चंडी ब्लॉक में 15, सायरी ब्लॉक में 12 व अन्य नौ मामले हैं। जिला में एसीएफ दाड़लाघाट व चंडी ब्लॉक में एक साथ अधिक लोग पॉजिटिव हुए हैं जिसके चलते क्लस्टर बना दिया गया है।
वहीं कंडाघाट ब्लॉक के चायल अस्पताल में एक डॉक्टर और एक स्टाफ कर्मी सहित चार लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें दो लोग शिमला जिला के रहने वाले हैं। ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर सायरी डॉ. संगीता उप्पल ने बताया कि ब्लॉक में एक व्यक्ति की कोरोना से मौत हुई है। उधर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजन उप्पल ने बताया कि जिला में अब तक विदेश से 337 लोग लौटे हैं। इनमें दो और लोग पॉजिटिव आए हैं। विदेश से लौटने वाले अब तक सात लोग पॉजिटिव हुए हैं। इन सभी लोगों के जीनोम सैैंपल जांच के लिए दिल्ली भेजे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें