फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सार्वजनिक शौचालय इस्तेमाल कर रहे हैं होम क्वारंटीन लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
एमसी बैठक में उठा मामला, संक्रमण का खतरा, पार्षदों ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये रखी अपनी बात
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी में बाहरी राज्यों से लौटने वाले सैकड़ों लोगों को होम क्वारंटीन तो किया जा रहा है लेकिन इनमें से कई ऐसे हैं जिनके पास घरों में शौचालय तक नहीं हैं। यह लोग सार्वजनिक शौचालयों का इस्तेमाल करने को मजबूर हैं। इससे शहर में संक्रमण फैलने का खतरा पैदा हो गया है।
कोरोना को लेकर मंगलवार को नगर निगम आयुक्त पंकज राय की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग
के जरिये पार्षदों के साथ एक बैठक हुई। इस दौरान कई पार्षदों ने होम क्वारंटीन की व्यवस्था पर सवाल उठाए। पार्षद दिवाकर देव शर्मा और विवेक शर्मा ने कहा कि बालूगंज में ऐसी लापरवाही सामने आ चुकी है। संक्रमित लोग सार्वजनिक शौचालय का इस्तेमाल कर रहे थे जिसके कारण बाजार के दूसरे लोगों को भी संक्रमण का खतरा हो गया। इस कारण पूरा बाजार बंद करना पड़ा है। पार्षदों ने कहा कि उनके वार्डों में ऐसी शिकायतें सामने आ चुकी हैं जिनमें होम क्वारंटीन किए लोगों के पास न तो अपने निजी शौचालय हैं और न ही पानी के निजी कनेक्शन। यह पानी भरने के लिए हैंडपंप और सार्वजनिक नलकों का इस्तेमाल कर रहे हैं जिनसे संक्रमण फैल सकता है। इस बारे में भी नगर निगम कोई इंतजाम करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशासन बेबस, करना होगा
पास व्यवस्था में बदलाव
पार्षदों के सवालों पर निगम प्रशासन ने कहा कि इसके लिए पास में बदलाव करना होगा। यह शिमला नहीं बल्कि पूरे प्रदेश के लिए लागू होगा। सरकार ही इस पर फैसला ले सकती है। पार्षदों को अपने अपने वार्डों में बाहर से आने वाले लोगों पर निगरानी रखने को कहा है। निगम की सर्विलेंस टीमें भी होम क्वारंटीन किए लोगों पर निगरानी रख रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें