Corna patient admitted in Isolation ward
आईजीएमसी प्रबंधन ने लिया फैसला, अस्पताल में हर रोज आ रहे, कोरोना के तीन मामले
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (आईजीएमसी) के आइसोलेशन वार्ड में कोरोना के गंभीर मरीजों को दाखिल किया जाएगा। आईजीएमसी प्रबंधन ने इस बाबत निर्देश जारी कर दिए हैं। कोरोना के मामले घटने के बाद यह वार्ड खाली हो गया था। लेकिन अब फिर से मरीज बढ़ना शुरू हो गए हैं।
प्रबंधन ने अस्पताल में दाखिल मरीजों के पॉजिटिव आने पर उन्हें आइसोलेशन वार्ड में दाखिल करने का फैैसला लिया है। आईजीएमसी के प्राचार्य डॉ. सुरेंद्र सिंह ने बताया कि जिन मरीजों में कोरोना को लक्षण नजर आते हैं और टेस्ट में वह पॉजिटिव निकलते हैं तो ऐसे मरीजों को होम आइसोलेशन में भेजा जा रहा है। इसके अलावा गंभीर मरीजों को दाखिल किया जा रहा। आईजीएमसी में रोजाना 2 हजार से अधिक ओपीडी चल रही है। 50 से 60 मरीजों के ऑपरेशन होते हैं। ऑपरेशन से पहले ऐसे मरीजों के कोविड टेस्ट किए जा रहे हैं जिसमें से रोजाना 3 से 4 मामले पॉजिटिव निकल रहे हैं।
आईजीएमसी में एक सप्ताह में आए 21 मामले
आईजीएमसी में तीन अगस्त से लेकर 10 अगस्त तक 21 मामले कोरोना के आ चुके हैं। इनमें तीन अगस्त को 4 और 4 अगस्त को 3 केस, पांच को एक, 6 को दो, 7 अगस्त को तीन, 8 अगस्त को एक मामला, 9 अगस्त को तीन और 10 अगस्त को 4 मामले आए हैं।