फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Covid Vaccination: हिमाचल में किशोरों के लिए कॉर्बेवेक्स वैक्सीन खत्म

Sat, 24 Dec 2022 11:41 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

 स्वास्थ्य विभाग ने प्रदेश में ढाई लाख किशोरों को कॉर्बेवेक्स की दूसरी डोज लगाने का लक्ष्य रखा था।  इनमें 2,25,007 किशोरों ने दूसरी डोज लगवाई है। वहीं 15 से 18 साल तक के चार लाख युवाओं में से 3,96,279 ने कोवैक्सीन की दूसरी डोज लगवाई है। 
विज्ञापन
कोविड वैक्सीन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश सरकार के पास कॉर्बेवेक्स वैक्सीन खत्म हो गई है। यह वैक्सीन 12 से 14 साल के किशोरों को लगाई जाती है। स्वास्थ्य विभाग ने प्रदेश में ढाई लाख किशोरों को कॉर्बेवेक्स की दूसरी डोज लगाने का लक्ष्य रखा था। इनमें 2,25,007 किशोरों ने दूसरी डोज लगवाई है। वहीं 15 से 18 साल तक के चार लाख युवाओं में से 3,96,279 ने कोवैक्सीन की दूसरी डोज लगवाई है। वहीं, हिमाचल प्रदेश में 28.50 लाख लोगों ने कोरोना से बचाव के लिए एहतियातन (बूस्टर) डोज नहीं लगवाई है।

विज्ञापन


सरकार ने 52 लाख लोगों को एहतियातन डोज लगाने का लक्ष्य रखा था। इनमें महज 23.50 लाख लोगों ने ही वैक्सीन लगवाई है। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि इन लोगों ने कोरोना वैक्सीन की पहली और दूसरी डोज ले ली हैै। नेशनल हेल्थ मिशन (एनएचएम) के पास एक लाख डोज हैं। अगर लोग वैक्सीन लगवाने आते हैं तो केंद्र सरकार से वैक्सीन मांगी जाएगी। एनएचएम के निदेशक हेमराज बैरवा ने कहा कि 12 से 14 और 15 से 18 साल तक के किशोरों और युवाओं को वैक्सीन की दूसरी डोज लगभग लग गई है। जरूरत पड़ी तो कॉर्बेवेक्स वैक्सीन केंद्र से मांगेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें