हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के लुहणू क्रिकेट मैदान में हिमाचल और जम्मू-कश्मीर के बीच चार दिवसीय कूच बिहार ट्रॉफी का मुकाबला ड्रा हो गया है। सोमवार को पूरा दिन बल्लेबाजी कर जम्मू-कश्मीर ने हार को टाल दिया। चौथे दिन जम्मू-कश्मीर ने एक विकेट पर 24 रन से आगे खेलना शुरू किया। दिन का खेल खत्म होने तक जम्मू-कश्मीर ने दूसरी पारी में पांच विकेट खोकर 201 रन बनाए।
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर के सलमान ने 40, हातिम ने 53, अचिंत्या राज ने 69, मौसूब ने 20, बिलाल ने 11 रन बनाए। हिमाचल के साहिल ने दो, अक्षित, राहुल, दक्ष ने एक-एक विकेट लिया। हिमाचल ने टॉस जीतकर क्षेत्ररक्षण का फैसला किया था। जम्मू-कश्मीर ने पहली पारी में 235 रन बनाए थे। जवाब में हिमाचल ने पहली पार 435 रन बनाकर पारी घोषित कर दी। पहली पारी में हिमाचल ने 200 रन की बढ़त हासिल की थी। इसी बढ़त के आधार पर हिमाचल को मैच के पूरे अंक मिलेंगे।