मंडी लोकसभा उपचुनाव की नामांकन प्रक्रिया सोमवार को पूरी हो गई। भाजपा प्रत्याशी कुशाल चंद ने कुशाल के आगे बिग्रेडियर और सरनेम में ठाकुर लगाने का आवेदन किया था, जिसे नियमों के तहत स्वीकार कर लिया गया। अब बैलेट पेपर में भाजपा प्रत्याशी के तौर पर बिग्रेडियर कुशाल ठाकुर नाम चढ़ेगा। अब 13 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से शाम 3 बजे तक नाम वापस लिए जा सकते हैं। 13 अक्तूबर को नाम वापस लेने की समयावधि पूर्ण होने के उपरांत उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे। 30 अक्तूबर को मतदान होगा। दो नवंबर को मतगणना होगी।