फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हजारों शिक्षकों को जल्द मिलेगा नियमितीकरण का तोहफा

Sun, 20 Mar 2016 08:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
शिक्षा विभाग ने सूचियां तैयार कर सरकार को भेज दी हैं।
विज्ञापन
सरकार इस महीने हजारों अनुबंध शिक्षकों को नियमितीकरण का तोहफा देने जा रही है। पांच साल का सेवाकाल पूरा कर चुके अनुबंध कर्मचारी 31 मार्च को नियमित हो जाएंगे। अनुबंध शिक्षकों को नियमित करने की शिक्षा विभाग ने प्रक्रिया शुरू कर दी है। नियमित किए जाने वाले अनुबंध शिक्षकों की सूचियां तैयार कर सरकार को भेजी जा रही हैं।
विज्ञापन


कार्मिक विभाग से अधिसूचना जारी होते ही शिक्षा विभाग अनुबंध शिक्षकों को नियमित कर देगा। शनिवार को अतिरिक्त मुख्य सचिव शिक्षा पीसी धीमान ने शिक्षा निदेशालय को पत्र जारी कर पूरी तैयारी करने के निर्देश दे दिए हैं। मुख्यमंत्री ने अपने बजट भाषण में 31 मार्च, 2016 और 30 सितंबर, 2016 को पांच साल पूर्ण करने वाले सभी अनुबंध कर्मचारियों को नियमित करने की घोषणा की है।

ऐसे में मुख्यमंत्री के बजट भाषण की पहली घोषणा इसी महीने पूरी हो जाएगी। अनुबंध शिक्षक बीते कई माह से नियमितीकरण के आडे़ आ रही 31 मार्च की शर्त में ढील देने की मांग को लेकर मुखर रहे हैं। शिक्षक संघों का कहना है कि 31 मार्च की शर्त के चलते सैकड़ों शिक्षकों को नियमित होने के लिए छह से आठ माह तक इंतजार करना पड़ता है।
विज्ञापन


31 मार्च को पांच साल का सेवाकाल पूरा करने वाले अनुबंध शिक्षक भी अगस्त महीने में नियमित हो रहे हैं। मुख्यमंत्री से लेकर सभी कैबिनेट मंत्रियों से शिक्षक संघों ने मुलाकात कर इस मांग को उठाया था।

इसके चलते मुख्यमंत्री ने अनुबंध शिक्षकों की मांग को पूरा करते हुए अब 31 मार्च और 30 सितंबर को अनुबंध शिक्षकों को नियमित करने की घोषणा की है। इस महीने करीब दो हजार अनुबंध शिक्षक पांच साल का सेवाकाल पूरा करने वाले हैं।

शिक्षक संघ ने सीएम का आभार जताया- हिमाचल प्रदेश राजकीय अध्यापक संघ के अध्यक्ष वीरेंद्र चौहान ने बताया कि अनुबंध शिक्षकों की मांग को मुख्यमंत्री के समक्ष जोरदार तरीके से उठाया गया। इसके फलस्वरूप बजट भाषण में घोषणा हुई। उन्होंने बताया

कि मुख्यमंत्री के आदेशानुसार अतिरिक्त मुख्य सचिव शिक्षा पीसी धीमान और शिक्षा सचिव राकेश शर्मा ने शिक्षा निदेशालय को पांच साल का सेवाकाल पूरा करने वाले अनुबंध शिक्षकों की स्क्रूटनिंग करने के आदेश जारी किए हैं। वीरेंद्र चौहान ने प्रक्रिया शुरू करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें