फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्कुलर रोड समेत शहर की सड़कों से मलबा-निर्माण सामाग्री हटाने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रपति के दौरे के चलते सभी सड़कें खाली करने को कहा, निर्माण सामग्री हटानी होगी
विज्ञापन

क्रॉसर
स्मार्ट सिटी ने सभी महकमों को जारी किए निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के शिमला दौरे के दौरान शहर की सड़कों पर चल रहे स्मार्ट सिटी समेत सभी तरह के निर्माण कार्य बंद रहेंगे। सर्कुलर रोड समेत सभी सड़कों से मलबा और निर्माण सामग्री हटाने के निर्देश जारी किए हैं।
राष्ट्रपति की मूवमेंट के दौरान किसी तरह की परेशानी न आए, इसके लिए अभी से मलबा और निर्माण सामग्री हटाने को कहा है। राष्ट्रपति दौरे तक निर्माण जारी रह सकता है, लेकिन सिर्फ वही काम जारी रहेंगे जिसकी निर्माण सामग्री सड़क पर न हो। स्मार्ट सिटी के प्रबंध निदेशक मनमोहन शर्मा ने बुधवार को सर्कुलर रोड समेत ढली इलाके का दौरा किया और स्मार्ट सिटी से चल रहे कामों का जायजा लिया। इसी दौरान निदेशक ने सड़क पर रखा मलबा जल्द से जल्द हटाने के निर्देश दिए। इस इलाके में सड़क चौड़ी करने का काम चल रहा है।
विज्ञापन

मशीनों से हो रही कटाई से भारी मलबा सड़क पर आ रहा है। इसे तुरंत हटाने को कहा गया है। शहर में सर्कुलर रोड पर जगह जगह स्मार्ट सिटी मिशन के तहत निर्माण कार्य चल रहे हैं। इनकी निर्माण सामग्री सड़क पर ही रखी गई है जिससे आए दिन जाम भी लग रहा है। राष्ट्रपति के दौरे के दौरान ऐसा न हो, इसलिए नगर निगम ने भी काम में लगे सभी महकमों को सड़क से निर्माण सामग्री हटाने को कहा है। राष्ट्रपति की जिन सड़कों से मूवमेंट होनी है उनमें निर्माण कार्य जल्द पूरा कर सड़कें खाली करने को कहा है।
सड़कों की मरम्मत करेगा निगम : लोनिवि
राष्ट्रपति के मूवमेंट से जुड़ी सड़कों की मरम्मत भी करवाई जा रही है। नगर निगम अनाडेल से विस और चौड़ा मैदान सड़क की मरम्मत करेगा। अभी टारिंग तो नहीं होगी लेकिन पैचवर्क जरूर किया जाएगा। रिज के धंस रहे हिस्से पर भी टारिंग करवाने की तैयारी है। रिट्रीट से ढली और ढली से रिज तक के रूट की मरम्मत का जिम्मा लोनिवि को दिया है।
कंपनी ने करवाई पेयजल टैंकों की सफाई
राष्ट्रपति निवास के तीन पेयजल स्टोरेज टैंकों की सफाई करवा दी है। पेयजल कंपनी के अनुसार इन टैंकों के लिए मशोबरा पंपिंग स्टेशन के अलावा चैड़ से भी पानी की सप्लाई दी जाएगी। नियमित सप्लाई और सैंपलिंग के लिए भी कर्मचारियों की तैनाती कर दी है।
विज्ञापन

शहर की सभी जरूरी सड़कों से मलबा और निर्माण सामग्री हटाने को कहा है। राष्ट्रपति दौरे के दौरान किसी तरह की परेशानी न आए, इसलिए सड़कों को बहाल रखा जाएगा।
-अजीत भारद्वाज, अतिरिक्त आयुक्त नगर निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें