फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांस्टेबल भर्ती पेपर लीक मामला: 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे 11 आरोपी

Wed, 11 May 2022 05:54 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा

सार

पुलिस भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले में अब तक पकड़े गए 11 आरोपियों को अदालत ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा है। आरोपी संजय कुमार को पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। 
विज्ञापन
कोर्ट(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले में अब तक पकड़े गए आरोपियों को बुधवार को कांगड़ा न्यायालय में न्यायाधीश शिखा लखनपाल की अदालत में पेश किया गया। अदालत ने 11 आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा है। आरोपी संजय कुमार को पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। आरोपी संजय कुमार को 13 मई को दोबारा कोर्ट में पेश किया जाएगा। पेपर लीक मामले में अभी तक पुलिस ने 15 लोगों को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन


पुलिस पक्ष की दलीलें सुनने के बाद कोर्ट ने आरोपी मुनीश कुमार (21), मनी चौधरी (21), गौरव (23), अशोक कुमार (44), सुनील कुमार (40), रमित (21), पवन कुमार (48), विशाल (19), नितेश कुमार (20), विशाल (23), विजय किशोर उर्फ अरुण (47) को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा है। अब इन्हें दोबारा 24 मई को कोर्ट में पेश किया जाएगा। इसके अलावा चार अन्य आरोपियों को 13 मई को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें