फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल गांधी से बोले कांग्रेसी, वीरभद्र ही रोक सकते हैं मोदी का विजयी रथ

Thu, 27 Apr 2017 08:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कसौली (सोलन)
विज्ञापन
109 वर्षीय शोभा नेहरू के दाह संस्कार की रस्म पूरी होने के बाद राहुल गांधी से लोग व्यक्तिगत तौर पर मिले।
विज्ञापन
नेहरू परिवार की पहली विदेशी बहू 109 वर्षीय शोभा नेहरू के दाह संस्कार की रस्म पूरी होने के बाद राहुल गांधी से लोग व्यक्तिगत तौर पर मिले। अपनी दादी के अंतिम संस्कार के बाद जैसे ही राहुल गांधी वापसी का रुख करने लगे, कांग्रेसियों ने उन्हें घेरकर राजनीति की बातें शुरू कर दीं।
विज्ञापन


राहुल कहते रहे कि इस तरह की बातों के लिए दिल्ली में उनका स्वागत है या वे फिर किसी दिन कसौली या सोलन आ जाएंगे। काफी गुजारिश के बाद राहुल गांधी कांग्रेसियों की बातें सुनने के लिए तैयार हो गए। बातचीत में भोरंज उपचुनावों की हार का मामला भी उठा।

कुछ कांग्रेसियों ने कहा कि संगठन की कमजोरी से उप चुनाव में हार का सामना करना पड़ा। संगठन का होमवर्क भोरंज उप चुनाव में बेहद कमजोर रहा। यहां तक कि वोटर लिस्ट और बूथ तक की पूरी जानकारी नहीं थी, जिससे हार हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वीरभद्र ही रोक सकते हैं मोदी का विजयी रथ

कांग्रेसियों ने कहा कि मोदी का विजय अभियान हिमाचल ही रोक सकता है। समय रहते संगठनात्मक बदलाव हुए और मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के मार्गदर्शन में चुनाव हुए तो जीत का सेहरा कांग्रेस के सिर बंध सकता है।

उधर, अंतिम संस्कार में भाग लेने वालों में यूथ कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष विक्रमादित्य सिंह, हिमाचल प्रदेश खादी ग्राम बोर्ड के उपाध्यक्ष रमेश चौहान, रामेश ठाकुर, अरविंद गुप्ता, राहुल ठाकुर, एनएल ठाकुर, यशपाल ठाकुर, ललित ठाकुर, राजेंद्र, अमित ठाकुर, विनोद जिंटा, विशाल वर्मा, राजीव कौड़ा के अलावा कसौली से देवेंद्र गुप्ता आदि मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें