अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति की हिमाचल राज्य कमेटी ने धर्मशाला से भाजपा विधायक विशाल नैहरिया के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। समिति की राज्य अध्यक्ष रीना सिंह और राज्य सचिव फालमा भाजपा की सरकार सता में आई है, महिलाओं पर हिंसा और अपराध का आंकड़ा बढ़ रहा है। बलात्कार, हत्या व उत्पीड़न के नित नए केस सामने आ रहे हैं। सरकार इनकी रोकथाम करने में विफल रही है। प्रदेश की आम महिला के साथ महिला पुलिस कर्मी और महिला अधिकारी भी सुरक्षित नहीं हैं।
एक तरफ तो सरकार महिलाओं का सम्मान करो, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के झूठे वादे व प्रचार-प्रसार पर करोड़ों रुपये खर्च कर रही है, दूसरी ओर बीजेपी ने अपनी पार्टी में ऐसे लोगों को रखा है जिनको यही पता नही है कि महिलाओं का सम्मान कैसे किया जाता है। कहा कि यदि सरकार तुरंत आरोपी विधायक व अन्य जो लोग महिला उत्पीड़न के लिए दोषी हैं, उनके विरुद्ध कड़ी कानूनी नहीं करती तो जनवादी महिला समिति सरकार के विरुद्ध प्रदेशव्यापी आंदोलन चलाएगी।