केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने शनिवार को पर्यटन नगरी मनाली के आसपास के गांवों का सैर सपाटा किया। दोपहर बाद परिवार के साथ घूमने निकले गडकरी ने मनाली की बुरुआ पंचायत में चिड़ी रा नाडा में ड्रीम विलेज कैंपिंग साइट पर समय बिताया। इस दौरान परिवार के सदस्यों और बच्चों ने कैंपिंग साइट पर घंटों रिवर क्रॉसिंग, रैपलिंग का आनंद लिया।
कैंपिंग के मालिक दुनी चंद ठाकुर ने बताया कि यह उनके लिए गर्व की बात है कि केंद्रीय मंत्री यहां करीब चार घंटे तक रुके। इस दौरान गांव के लोगों से गडकरी से बात की और फोटो भी लिए। यहां से वापसी पर गडकरी ने मनाली के मालरोड स्थित पर्यटन निगम के होटल कुंजुम में चाय का आनंद लिया।