फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: केंद्र की नीतियों से हो रहे नुकसान से घर-घर जाकर अवगत कराएगी कांग्रेस, बैठक में लिया फैसला

Tue, 10 Jan 2023 06:13 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

प्रदेश में 26 जनवरी से हाथ से हाथ जोड़ो अभियान शुरू होगा। आगामी दो माह तक चलने वाले इस अभियान की सफलता के लिए मंगलवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन शिमला में केंद्रीय पर्यवेक्षक रघुवीर सिंह मीणा ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्षों व ब्लॉक अध्यक्षों की बैठक ली।
विज्ञापन
राजीव भवन शिमला में कांग्रेस की बैठक। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्र सरकार की नीतियों से देश और प्रदेश को हो रहे नुकसान से कांग्रेस घर-घर जाकर लोगों को अवगत कराएगी। हिमाचल प्रदेश में 26 जनवरी से हाथ से हाथ जोड़ो अभियान शुरू होगा। आगामी दो माह तक चलने वाले इस अभियान की सफलता के लिए मंगलवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन शिमला में केंद्रीय पर्यवेक्षक रघुवीर सिंह मीणा ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्षों व ब्लॉक अध्यक्षों की बैठक ली। पूर्व सांसद रघुवीर सिंह मीणा ने कहा कि इस अभियान को गांव-गांव और घर-घर तक पहुंचाया जाएगा। आज देश में लोकतंत्र की हत्या की जा रही है। लोगों की आवाज को दबाया जा रहा है। इसके लिए लोगों को जागरूक करने की बहुत आवश्यकता है।

विज्ञापन


जिला, ब्लॉक और अग्रणी संगठनों के प्रमुखों को संबोधित करते हुए मीणा ने कहा कि कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में जिस प्रकार लोगों का समर्थन मिल रहा है, उससे साफ  है कि देश केंद्र सरकार की नीतियों व निर्णयों से दुखी और हताश हैं। उन्होंने कहा कि हाथ से हाथ जोड़ो अभियान भारत जोड़ो अभियान का ही एक हिस्सा है। इस दौरान नुक्कड़ सभाओं में भाजपा की तानाशाही नीतियों से अवगत करवाना मुख्य लक्ष्य रहेगा।

देश में आपसी भाईचारे को मजबूत करना और लोगों की समस्याओं को जानने का भी प्रयास किया जाएगा। इससे पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह ने सत्ता में बैठी भाजपा सरकार लोकतंत्र की हत्या कर रही है। संसद में सांसदों को देश की समस्याओं पर बोलने नहीं दिया जाता। प्रधानमंत्री अपने मन की बात तो करते हैं पर देश के लोगों की बात नहीं सुनना चाहते। हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के प्रदेश संयोजक चेतराम ठाकुर ने सभी पदाधिकारियों से इस अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया। बैठक का संचालन कांग्रेस सचिव हरिकृष्ण हिमराल ने किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें