कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर कहते हैं कि नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री की अध्यक्षता में शीघ्र बैठक बुलाकर तय किया जाएगा कि राज्यसभा सीट पर चुनाव लड़ने के लिए प्रत्याशी उतारना है या नहीं।
कांग्रेस विधायक दल तय करेगा कि राज्यसभा चुनाव में पार्टी ने प्रत्याशी उतारना है या नहीं। निर्वाचन आयोग ने राज्यसभा की शिमला सीट के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तारीख 21 मार्च निर्धारित की है। 31 मार्च को राज्यसभा सीट के लिए मतदान होगा और इसी दिन नतीजा भी घोषित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
वर्तमान में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा इस सीट से राज्यसभा सांसद हैं। आगामी 2 अप्रैल को उनका कार्यकाल पूरा हो जाएगा। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर कहते हैं कि नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री की अध्यक्षता में शीघ्र बैठक बुलाकर तय किया जाएगा कि राज्यसभा सीट पर चुनाव लड़ने के लिए प्रत्याशी उतारना है या नहीं।
उल्लेखनीय है कि नामांकन पत्रों की छंटनी 22 मार्च को होगी। नामांकन पत्र वापसी की तारीख 24 मार्च तक होगी। मतदान 31 मार्च की सुबह 9 से दोपहर बाद 4 बजे तक होगा। इसी दिन मतगणना 5 बजे के बाद होगी। 2 अप्रैल को चुनाव प्रक्रिया पूरी की जाएगी।