फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HP Congress Meeting: कांग्रेस के 35 प्रत्याशियों के नाम लगभग तय, पैनल की जगह भेजा एक-एक नाम

Mon, 05 Sep 2022 11:40 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

 सोमवार को नई दिल्ली में हुई राज्य चुनाव कमेटी की बैठक में मौजूदा विधायकों, राष्ट्रीय सचिवों और पूर्व प्रदेश अध्यक्षों को प्रत्याशी बनाने पर आम सहमति बनाते हुए इन सीटों के लिए पैनल की जगह सिर्फ एक-एक नाम हाईकमान को मंजूूरी के लिए भेजा है।
विज्ञापन
दिल्ली में राज्य चुनाव कमेटी की बैठक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के 68 विधानसभा क्षेत्रों में से 35 में प्रत्याशी बनाने को कांग्रेस ने नाम लगभग तय कर दिए हैं। सोमवार को नई दिल्ली में हुई राज्य चुनाव कमेटी की बैठक में मौजूदा विधायकों, राष्ट्रीय सचिवों और पूर्व प्रदेश अध्यक्षों को प्रत्याशी बनाने पर आम सहमति बनाते हुए इन सीटों के लिए पैनल की जगह सिर्फ एक-एक नाम हाईकमान को मंजूूरी के लिए भेजा है।  33 सीटों पर राज्य कमेटी ने पैनल बनाए हैं। इन पैनल पर अब स्क्रीनिंग कमेटी में चर्चा होगी। फिर केंद्रीय चुनाव कमेटी प्रत्याशियों की पहली सूची जारी करेगी। सोमवार को सुबह 11:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह की अध्यक्षता में राज्य चुनाव कमेटी की बैठक हुई। इसमें पूर्व राज्यसभा सदस्य और वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा भी शामिल हुए। प्रदेश के 33 विधानसभा क्षेत्रों में प्रत्याशियों के चयन के लिए राज्य कमेटी में खूब माथापच्ची हुई। दावेदारों की संख्या अधिक होने के चलते इन सीटों पर दो से तीन नामों के पैनल भेजे गए हैं। वहीं हमीरपुर से पांच लोगों का पैनल भेजा है। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी बनने को शिमला शहरी सीट के लिए करीब 40 आवेदन हुए हैं। राज्य चुनाव कमेटी की बैठक में इस सीट को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Himachal: हिमाचल के हुनरमंद हाथों की पूरी दुनिया दीवानी, हस्तशिल्प और हथकरघा का समृद्ध खजाना

पार्टी सूत्रों ने बताया कि राज्य चुनाव कमेटी ने शिमला शहरी सीट के लिए सात दावेदारों का पैनल तैयार किया है। वर्तमान में कांग्रेस के 20 विधायक हैं। इनमें रामलाल ठाकुर, आशा कुमारी, राजेंद्र राणा, इंद्रदत्त लखनपाल, आशीष बुटेल, जगत सिंह नेगी, सुंदर सिंह ठाकुर, अनिरुद्ध सिंह, विक्रमादित्य सिंह, रोहित ठाकुर, संजय अवस्थी, नंदलाल, मोहनलाल ब्राक्टा, सुखविंद्र सिंह सुक्खू, भवानी पठानिया, विनय कुमार, हर्षवर्धन चौहान, धनीराम शांडिल, मुकेश अग्निहोत्री, सतपाल सिंह रायजादा का नाम अपनी-अपनी मौजूदा सीट के लिए भेजा गया है। इनके अलावा धर्मशाला सीट से अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव सुधीर शर्मा, नगरोटा बगवां से रघुवीर बाली, घुमारवीं सीट से राजेश धर्माणी के नाम ही भेजे हैं। पूर्व प्रदेश अध्यक्षों में द्रंग विस क्षेत्र से कौल सिंह ठाकुर, चिंतपूर्णी से कुलदीप कुमार, ठियोग सीट के लिए कुलदीप राठौर का भी पैनल की जगह एक-एक नाम ही भेजा है। चंद्र कुमार (ज्वाली), अजय महाजन (नूरपुर), विनोद सुल्तानपुरी (कसौली), रवि ठाकुर (लाहौल स्पीति), हरदीप बावा (नालागढ़) रामकुमार (दून), सुरेंद्र मनकोटिया(जसवां परागपुर), राकेश कालिया (गगरेट), कुलदीप पठानिया (भटियात) और सोहन लाल को सुंदरनगर से टिकट दिया जाना लगभग तय है। बैठक में कांगड़ा जिले की सभी सीटों पर प्रत्याशी तय करने के लिए खूब माथापच्ची हुई। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन

7 सितंबर से शुरू होगी कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा

 कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा सात सितंबर से शुरू होगी। हिमाचल प्रदेश सहित देश के 14 राज्यों से होकर कन्याकुमारी से जम्मू-कश्मीर तक पदयात्रा निकाली जाएगी। 150 दिनों में 3500 किलोमीटर का सफर तय किया जाएगा।अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता मोहन प्रकाश ने सोमवार को शिमला स्थित प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में प्रेस वार्ता में कहा कि लोगों को एकजुट करने और देश को बचाने के लिए भारत जोड़ो पदयात्रा शुरू की जा रही है। यह यात्रा 12 प्रदेशों और दो केंद्र शासित राज्यों से होकर जाएगी। कहा कि मोदी सरकार की नीतियों से देश के सामने गंभीर समस्या पैदा हो गई है।

मोदी सरकार ने देश के आर्थिक, राजनीतिक और सामाजिक हालात खराब कर दिए हैं। हर वर्ग आज परेशानी में है। देश में बेरोजगारी ने अपने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। मोदी सरकार ने देश के पूंजीपतियों को लूट की खुली छूट दे रखी है। महंगाई से आम आदमी का जीना मुश्किल हो गया है। यूपीए सरकार के समय जब कभी महंगाई होती थी तो उसको कंट्रोल करने के लिए समय रहते कदम उठाए जाते थे। दो से तीन माह में महंगाई नियंत्रित कर ली जाती थी। केंद्र सरकार बीते कई सालों से मेहनत से कमाई गई देश की संपत्तियों को बेच रही है। निजीकरण को सरकार बढ़ावा दे रही है। कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा है कि मोदी सरकार आज देश में लोकतांत्रिक संस्थानों को कमजोर कर रही है। उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा में कोई भी व्यक्ति शामिल हो सकता है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें