फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lok Sabha Election 2024: पार्टी टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ने के इच्छुक कार्यकर्ताओं से कांग्रेस ने मांगे आवेदन

Wed, 07 Feb 2024 05:55 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

प्रदेश कांग्रेस लोकसभा चुनाव प्रत्याशी के लिए 9 फरवरी से आवेदन लेगी। 15 फरवरी तक चुनाव लड़ने के इच्छुक पार्टी नेता और पदाधिकारी 10 हजार रुपये के शुल्क के साथ पार्टी मुख्यालय राजीव भवन में आवेदन कर सकेंगे। 
विज्ञापन
प्रदेश कांग्रेस संगठन महामंत्री रजनीश किमटा। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस लोकसभा चुनाव प्रत्याशी के लिए 9 फरवरी से आवेदन लेगी। 15 फरवरी तक चुनाव लड़ने के इच्छुक पार्टी नेता और पदाधिकारी 10 हजार रुपये के शुल्क के साथ पार्टी मुख्यालय राजीव भवन में आवेदन कर सकेंगे। ईमेल के माध्यम से भी आवेदन लिए जाएंगे। तय समय के बाद प्राप्त होने वाले आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा। आवेदनों की छंटनी के बाद हर संसदीय क्षेत्र में आवेदकों को लेकर सर्वे किया जाएगा। सर्वे में टॉप तीन स्थानों पर रहने वालों के नाम स्क्रीनिंग कमेटी को भेजे जाएंगे। मार्च में स्क्रीनिंग कमेटी नाम शार्टलिस्ट करके सूची पार्टी हाईकमान को भेजेगी।चारों लोकसभा सीटों के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने पार्टी नेताओं, पदाधिकारियों व सक्रिय कार्यकर्ताओं से पार्टी टिकट के लिए सादे कागज पर आवेदन मांगे हैं।

विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस संगठन महामंत्री रजनीश किमटा ने बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के दिशानिर्देश पर कमेटी ने आम चुनाव लोकसभा के लिए इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। पार्टी सूत्रों ने बताया कि सर्वे के माध्यम से टिकट के लिए आवेदन करने वाले नेता की लोकप्रियता, समाज और पार्टी के लिए समर्पण, छवि, इतिहास के बारे में आम जनता और पार्टी कार्यकर्ताओं की नब्ज टटोली जाएगी। सर्वे में बेहतर पाए जाने वाले नेताओं को पार्टी टिकट देने के लिए स्क्रीनिंग कमेटी को प्रस्ताव भेजा जाएगा। स्क्रीनिंग कमेटी नामों की छंटनी करके पैनल बनाकर हाईकमान की मंजूरी को भेजेगी। इसके बाद प्रदेश से चुनाव लड़ने वाले कांग्रेस प्रत्याशियों का चयन किया जाएगा।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें