फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी हिमाचल की चारों सीटों के पैनल आज करेगी फाइनल

Sun, 17 Mar 2019 12:21 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
कांग्रेस (फाइल फोटो)
विज्ञापन

कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी रविवार को हिमाचल की चारों सीटों से लोकसभा चुनाव के लिए पैनल फाइनल करेगी। इसके लिए प्रदेश कांग्रेस टिकट के लिए दो-दो नामों के पैनल फाइनल करके केंद्रीय चुनाव समिति को भेेजेगी।

विज्ञापन


इसमें आवेदन करने वाले और न करने वाले प्रत्याशी शामिल होंगे। इसके साथ ही प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल ने पार्टी के जिन नेताओं से चंडीगढ़ और शिमला में मुलाकात की है, उनके नाम भी पैनल में रखे जा सकते हैं।

अगर सीईसी भी नाम फाइनल नहीं कर पाई तो मामला कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर छोड़ा जा सकता है। पार्टी सूत्रों की मानें तो एआईसीसी महासचिव केसी वेणुगोपाल ने 17 मार्च  दोपहर 2 बजे गुरुद्वारा रकाबगंज रोड स्थित कार्यालय में स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक बुलाई है।
विज्ञापन


स्क्रीनिंग कमेटी के सदस्य और पार्टी की प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल, सह प्रभारी गुरकीरत सिंह, प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर, मुकेश अग्निहोत्री और महासचिव रजनीश किमटा शनिवार को दिल्ली रवाना भी हो गए हैं।

क्या कहती हैं पाटिल
पार्टी प्रभारी रजनी पाटिल कहती हैं कि जिन नेताओं ने टिकट के लिए आवेदन नहीं किया है, उनके नामों पर विचार करने से पहले उनकी राय पहले ही ली जा चुकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें