फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उर्मिल की एंट्री से कांग्रेस का टिकट उलझा

Mon, 14 Apr 2014 10:05 PM IST
बयूरो/ अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुईं पूर्व विधायक उर्मिल ठाकुर के कारण सुजानपुर विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस के टिकट का मामला उलझ गया है। उर्मिल का नाम कांग्रेस ने भी टिकट के लिए दिल्ली भेज दिया है।
विज्ञापन


सुजानपुर उपचुनाव के लिए इससे पहले तीन नाम दिल्ली गए थे। इनमें राजेंद्र राणा की पत्नी अनिता राणा का नाम पहले स्थान पर था। इसके अलावा पूर्व विधायक अनिता वर्मा और जिला कांग्रेस अध्यक्ष नरेश ठाकुर का नाम भी शामिल था।

अब चौथा नाम उर्मिल ठाकुर के रूप में आ गया है। प्रदेश अध्यक्ष सुक्खू ने इसकी पुष्टि की है। कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि बदली हुई परिस्थितियों में यदि कांग्रेस ने एक परिवार से दो टिकट न देने का तर्क दिया तो अनिता वर्मा सुजानपुर से प्रत्याशी हो सकती हैं।
विज्ञापन


हालांकि इससे पहले अनिता राणा के नाम पर मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंद्र सुक्खू के बीच सहमति बन गई थी। लेकिन उर्मिल ठाकुर के कांग्रेस में आने के बाद कांग्रेस सोच विचार के दौर में है।

2012 का विधानसभा चुनाव लड़े तीनों प्रत्याशी राजेंद्र राणा, अनिता वर्मा और उर्मिल ठाकुर अब कांग्रेस के साथ हैं। इन तीनों धुर-विरोधियों को राजनीति ने एक नाव पर बैठा दिया है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें