फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाठीचार्ज से युवाओं की आवाज नहीं दबा सकती सरकार : विक्रमादित्य

Sat, 25 Aug 2018 07:04 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और शिमला ग्रामीण के विधायक विक्रमादित्य सिंह ने शुक्रवार को युवा कांग्रेस पर किए गए पुलिस लाठीचार्ज की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं की आवाज को बर्बरता से नहीं दबा सकती।

विज्ञापन


लोकतंत्र में अपनी आवाज उठाने का सांविधानिक अधिकार देश के हर नागरिक को है। उन्होंने लाठीचार्ज की न्यायिक जांच की मांग करते हुए दोषी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ  कड़ी कार्रवाई की मांग भी की है।  

बयान जारी कर विक्रमादित्य ने कहा कि युवा कांग्रेस पर पुलिस कार्रवाई उकसाने वाली थी। यही वजह रही कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन उग्र हो गया। पुलिस की बर्बरता से युवा कांग्रेस के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता गंभीर रूप में घायल हुए हैं।
विज्ञापन


इतनी बड़ी संख्या में युवाओं को देख प्रशासन घबरा गया और सरकार ने जल्दबाजी में यह कदम उठाया था। विधायक ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के विधानसभा में दिए गए उस बयान पर हैरानी जताई, जिसमें उन्होंने इस लाठीचार्ज को पत्थरबाजी बताया है।

उनका यह बयान किसी भी जांच से पूर्व ही पुलिस को क्लीन चिट देना है। प्रदेश में कानून व्यवस्था बिगड़ती जा रही है। सरकार ने खुद राज्य विधानसभा में माना है कि पिछले सात महीने में प्रदेश में 11651 आपराधिक मामले रिकॉर्ड हुए, जिनमें 64  हत्याएं शामिल हैं। यह प्रदेश की कानून व्यवस्था की पोल खोल रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें