फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मणिमहेश यात्रा पर आया धर्मशाला का युवक लापता

Sat, 25 Aug 2018 05:34 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

पवित्र मणिमहेश यात्रा पर धर्मशाला के नड्डी से अपने रिश्तेदारों के साथ 23 अगस्त को पहुंचा हंसराज जरियाल लापता हो गया है। यात्रा से वापस पहुंचे रिश्तेदारों ने युवक की तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चला।

विज्ञापन


घर पहुंचने के बाद भी उसका पता न मिलने पर परिजनों ने पुलिस में युवक के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज करवाई है। धर्मशाला के नड्डी से रिश्तेदारों के साथ हंसराज जरियाल भरमौर पहुंचा था। यहां से हड़सर तक पैदल यात्रा करने के बाद उसके रिश्तेदारों ने घोड़ों पर आगे की यात्रा करने की बात कही।

हंसराज ने पैदल यात्रा करने की बात कही। घोडे़ पर सवार युवक के रिश्तेदार अगले पड़ाव के लिए निकल गए। वे यात्रा से लौट भी आए, लेकिन रास्ते में उन्हें हंसराज की कोई भी जानकारी नहीं मिली।
विज्ञापन


रिश्तेदारों ने समझा कि वह घर लौट गया है। इसके बाद उन्होंने धर्मशाला पहुंचकर उसके घर तथा अन्य रिश्तेदारों के पास युवक के होने संबंधी जानकारी एकत्रित की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला।

थक हार कर परिजनों ने पुलिस में हंसराज के लापता होने की शिकायत दर्ज करवाई। उधर, पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका ने बताया कि मणिमहेश यात्रा पर आए 23 अगस्त को धर्मशाला के एक युवक के लापता होने संबंधी शिकायत पुलिस के पास पहुंची है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें