फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Congress: विक्रमादित्य बोले- नेता प्रतिपक्ष के साथ खड़ी है कांग्रेस, खलड़ी में रहें वन मंत्री

Sat, 25 Jun 2022 07:06 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि सीएम ने ऐसे मंत्री को पत्रकार वार्ता करने के लिए भेजा, जो स्वयं बेलगाम है। वह पूर्व में विधानसभा तक में अपनी भाषा शैली को लेकर चर्चा में रहे हैं।
विज्ञापन
विक्रमादित्य सिंह (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री में छिड़ी जुबानी जंग के बीच शिमला ग्रामीण के विधायक विक्रमादित्य सिंह भी कूद पड़े हैं। विक्रमादित्य मुकेश अग्निहोत्री के पक्ष में उतर आए हैं। शनिवार को शिमला में पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि मुकेश अकेले नहीं हैं, उनके साथ कांग्रेस चट्टान की तरह खड़ी है। बीते शुक्रवार को वन मंत्री राकेश पठानिया की ओर से नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री पर कि ए हमले के बाद विक्रमादित्य सिंह ने वन मंत्री को अपनी खलड़ी में रहने की नसीहत दी। 

विज्ञापन


कहा कि सीएम ने ऐसे मंत्री को पत्रकार वार्ता करने के लिए भेजा, जो स्वयं बेलगाम है। वह पूर्व में विधानसभा तक में अपनी भाषा शैली को लेकर चर्चा में रहे हैं। विक्रमादित्य सिंह ने कहा मुकेश ने कुछ भी आपत्तिजनक नहीं कहा है। पठानिया अपने चुनाव क्षेत्र में रणवीर सिंह निक्का की महारैली के बाद बौखला गए हैं। कहा कि उप चुनावों में जनता ने भाजपा को ट्रेलर दिखा दिया था। विधानसभा चुनावों में जनता पूरी पिक्चर दिखाएगी। 

कर्ज में डूबी सरकार फिजूलखर्ची कम नहीं कर रही है। विकास की बात तक नहीं की जा रही है, अपनी नाकामियों से आम जनता का ध्यान भटकाने का प्रयास भाजपा कर रही है। विक्रमादित्य ने मुख्यमंत्री से कहा कि सांविधानिक पद की गरिमा बनाए रखने की बात कही। सरकार को चुनौती दी कि वह ऐसे पांच प्रोजेक्ट बताए, जिसे भाजपा ने शुरू किया और उसका लोकार्पण किया हो।
विज्ञापन


उन्हाेंने वन मंत्री को आड़े हाथ लेते हुए हरोली के विकास को लेकर दिए उनके बयान पर कहा कि हरोली में अभूतपूर्व विकास हुआ है। वन मंत्री के जिले कांगड़ा के आईपीएच का दफ्तर धर्मपुर शिफ्ट किया गया, बागवानी के प्रोजेक्ट का पैसा मंडी को स्थानांतरित कर दिया गया है। वे उसे नहीं बचा पाए। उन्होंने आप पार्टी के रोड शो और गतिविधियों को लेकर कहा कि प्रदेश में सिर्फ वीरभद्र सिंह मॉडल कामयाब रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें