फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विक्रमादित्य बोले- अकेले ब्रिगेडियर ने नहीं जीता कारगिल युद्ध

Thu, 14 Oct 2021 06:15 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, सांगला/भावानगर (किन्नौर)

सार

किन्नौर में चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि केंद्र में भाजपा सरकार के सात साल और हिमाचल में चार साल का कार्यकाल पूरा होने जा रहा है। बावजूद इसके 69 एनएच बनाने की घोषणा अब भी धरातल पर नहीं दिख रही है।
विज्ञापन
किन्नौर में चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य सिंह। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कारगिल युद्ध पर मंडी संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह के विवादित बोल के बाद अब उनके बेटे एवं विधायक विक्रमादित्य सिंह ने भी सफाई दी है। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रत्याशी ब्रिगेडियर कुशाल ठाकुर का सैनिक होने के नाते वह मान-सम्मान करते हैं। लेकिन कारगिल युद्ध को उन्होंने अकेले नहीं जीता। इस जीत में देश और प्रदेश के हजारों सैनिकों का योगदान रहा है। लेकिन भाजपा सैनिक के नाम पर राजनीति कर रही है। 

विज्ञापन


किन्नौर में चुनाव प्रचार के दौरान उन्होंने कहा कि केंद्र में भाजपा सरकार के 7 साल और हिमाचल में चार साल का कार्यकाल पूरा होने जा रहा है। बावजूद इसके 69 एनएच बनाने की घोषणा अब भी धरातल पर नहीं दिख रही है। लोगों को 1000 रुपये में गैस सिलिंडर लेना पड़ रहा है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर प्रदेश का सही नेतृत्व नहीं कर पा रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें