फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस विधायक सुंदर ठाकुर बोले- विधानसभा उपाध्यक्ष पर भी एफआईआर करे सरकार

Sat, 27 Feb 2021 06:25 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू
विज्ञापन
प्रेस वार्ता करते कांग्रेस विधायक सुंदर सिंह ठाकुर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कुल्लू सदर के विधायक सुंदर सिंह ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस के पांच विधायकों का निलंबन भाजपा सरकार के षड्यंत्र के तहत हुआ है। अगर सरकार में हिम्मत है तो वह विस उपाध्यक्ष के खिलाफ भी मामला दर्ज करवाए। विधानसभा की परंपरा भाजपा नेताओं ने तोड़ी और इसका दोष कांग्रेस पर लगाया जा रहा है। कांग्रेस के 15 विधायक विधानसभा के भीतर और पांच विधायक सदन के बाहर इस मामले को उठाएंगे। पांचों विधायक धरना भी देंगे।

विज्ञापन


सरकार उन्हें धमकाना बंद करें। वे धमकियों से डरने वाले नहीं हैं। उन्हें कानून पर पूरा विश्वास है। विधानसभा के बजट सत्र के लिए सभी कांग्रेस विधायक राज्यपाल का अभिभाषण सुनने के लिए उत्सुक थे, लेकिन चंद मिनट बाद ही अभिभाषण खत्म हो गया। इसे पढ़ने में डेढ़ से दो घंटे का समय लगना था, उसे मात्र आठ से दस मिनट में खत्म कर दिया। विपक्ष ने जब पूछता चाहा कि ऐसा क्यों हुआ तो उनकी बात नहीं मानी गई।

इस पर कांग्रेस विधायकों ने विधानसभा से बाहर नारेबाजी। कांग्रेस विधायकों ने राज्यपाल को छुआ तक नहीं। कांग्रेस के विधायक दोनों मोर्चे पर सरकार के खिलाफ जनता की आवाज उठाएंगे। डबल इंजन काम नहीं कर रहा है और दोनों इंजन विपरीत दिशा में जाने से विकास का पहिया रुक गया है। इस दौरान कांग्रेस के जिला महासचिव सेसराम आजाद, कुल्लू कांग्रेस अध्यक्ष पूर्ण ठाकुर व जिला मीडिया प्रभारी राजेश शानू मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें