फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन का हॉर्न सुनकर रेलवे पुल से गिरी आशा वर्कर की मौत

Sat, 27 Feb 2021 06:23 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, नगरोटा सूरियां (कांगड़ा)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पठानकोट-जोगिंद्रनगर रेलमार्ग पर गुलेर और लुनसू के बीच पुल से गिरकर एक आशा वर्कर की मौत हो गई। महिला की पहचान सुमना देवी (35) निवासी पंचायत धंगढ़ के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार सुमना देवी ड्यूटी के दौरान गुलेर की तरफ जा रही थी। वह लोहाजंग नाला रेलवे पुल को पार कर रही थी कि अचानक सामने से एक यात्री ट्रेन आ गई। रेलगाड़ी का हॉर्न सुनते ही वह घबरा गई और पैर फिसलने से वह पुल से करीब 100 फुट गहरे नाले में गिर गई।

विज्ञापन


इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। यह जानकारी पंचायत धंगढ़ के प्रधान विपन कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि इस बात की जानकारी रेलवे पुलिस को दी गई। उधर, रेलवे पुलिस कांगड़ा घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की। महिला का परिवार बहुत ही गरीब है और उसका पति मेहनत मजदूरी करता है। मृतक महिला के दो छोटे-छोटे बच्चे हैं। प्रधान विपन ने प्रशासन और सरकार से मांग की है कि गरीब परिवार की आर्थिक मदद की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें