फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब खुलकर होगी जंग, जो मलाल रह गया है उसे पूरा कर लें सीएम : मुकेश

Sun, 22 Dec 2019 07:48 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालागढ़ (सोलन)
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने मुख्यमंत्री को ढंग से देख लेने की बात कही। उन्होंने कहा कि अब जंग होगी और खुलकर होगी। मुख्यमंत्री के दिल में कुछ करने का मलाल रह गया है, वह उसे पूरा कर लें। मुकेश अग्निहोत्री ने काम करवाए है, न कि भाजपा सरकार की तरह 18 करोड़ के तंबू लगाए हैं।

विज्ञापन


कहा कि आज प्रदेश की जनता को छला जा रहा है। उनकी जमीनों को बाईपास कर पूंजीपतियों को दिया जा रहा है। इसका जवाब मुख्यमंत्री को देना होगा। हिमाचल बचाओ अभियान चलाया जाएगा, जिसके लिए जनता की सहभागिता अनिवार्य है। इंटक की राज्य कार्यकारिणी की बैठक में अग्निहोत्री ने कहा कि हिमाचल में घर बनाने के लिए हिमाचली को सभी जगह एनओसी लेना पड़ता है, जबकि बाहर से आने वाले पूंजीपतियों को 3 साल में कुछ भी लेने की आवश्यकता नहीं है।

उन्होंने कहा कि धारा-118 में जो बदलाव किया है, कांग्रेस सत्ता में आते ही इसे स्क्रैब करेंगे और प्रदेश की जनता को इससे राहत पहुंचाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से गठित रेरा लूट का बड़ा रास्ता है। पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए जयराम सरकार नियम बदल रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें