फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरदार पटेल को भुलाने में कांग्रेस ने कोई कसर नहीं छोड़ी : टंडन

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश सह प्रभारी ने साधा निशाना
विज्ञापन

बोले, पटेल जैसे महान व्यक्तित्व के लिए कोई स्मारक नहीं बना
भारत रत्न मिलने में 41 साल की देरी कर दी
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती पर राजधानी शिमला में शुक्रवार को सीटीओ चौक से चौड़ा मैदान तक रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया। दो किलोमीटर की इस दौड़ में दर्जनों लोगों ने हिस्सा लिया। इस मौके पर भाजपा प्रदेश सह प्रभारी संजय टंडन मुख्यातिथि रहे। इनके साथ प्रदेश संगठन महामंत्री सिद्धार्थन, प्रदेश महामंत्री संजीव कटवाल, सचिव संजय ठाकुर, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुरेश चंदेल, पूर्व शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने इस विशेष दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन

संजय टंडन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सरदार वल्लभ भाई पटेल को मान सम्मान दिया। वहीं कांग्रेस ने लौह पुरुष वल्लभ भाई को देश का प्रधानमंत्री बनने ने रोका। उन्होंने कहा कि दुर्भाग्य की बात है कि सरदार पटेल के निधन के बाद उनको भुलाने में कांग्रेस ने कोई कसर नहीं छोड़ी। पटेल जैसे महान व्यक्तित्व को भी भारत रत्न मिलने में 41 साल की देरी हुई। सरदार पटेल के लिए पूरे देश में न कोई समाधि बनी और न कोई स्मारक बना। नरेंद्र मोदी जब गुजरात के मुख्यमंत्री बने तब उन्होंने स्टेच्यू ऑफ यूनिटी की रचना की और सरदार पटेल की स्मृति में एक भव्य स्मारक बनाया। सरदार पटेल का जीवन किसानों को समर्पित था। इस प्रतिमा को बनाने में जो लोहा उपयोग किया गया है वह देशभर के किसानों के औजारों से एकत्रित किया है। औजारों को एकत्रित कर उन्हें पिघलाकर लगभग 25 हजार टन लोहे से इस प्रतिमा को बनाया गया है। इस मौके पर भाजपा नेता कर्ण नंदा, कमलजीत सूद, प्रमोद ठाकुर, प्यार सिंह कंवर, रमा ठाकुर, किरण बावा, केशव चौहान, संजीव दृष्टा, कल्पी शर्मा, राजीव पंडित, संजीव पिंकू और सुनील धर भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें