फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'उप-मुख्यमंत्री बनने के लिए लाबिंग कर रहे कांग्रेस नेता'

Sun, 10 Apr 2016 07:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
भाजपा प्रमुख प्रवक्ता राजीव बिंदल - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
भाजपा प्रमुख प्रवक्ता राजीव बिंदल ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस और सरकार में उप-मुख्यमंत्री बनने के लिए शक्ति प्रदर्शन शुरू हो गया है। परिवहन मंत्री जीएस बाली ने आनन-फानन में सोनिया गांधी का कार्यक्रम रख कर शक्ति प्रदर्शन का आगाज कर दिया है। कहा कि कौन मुख्यमंत्री और कौन उप-मुख्यमंत्री होगा?
विज्ञापन


यह तो वक्त ही बताएगा। मुख्यमंत्री दोबारा अब दिल्ली जा रहे हैं। इसका कारण कुर्सी बचाना भी हो सकता है। कहा कि प्रदेश में विकास कार्य ठप हैं। जनता के पैसे को बर्बाद किया जा रहा है। इसका खुलासा कैग की ऑडिट रिपोर्ट ने कर दिया है। कहा कि कैग की वार्षिक ऑडिट रिपोर्ट, सरकार ने विधानसभा सदन में प्रस्तुत की है।

इसमें आईपीएच, स्वास्थ्य और अन्य विभागों ने अरबों रुपये व्यय बहा दिए हैं। हालत यह है कि लोगों को पीने के लिए पानी नहीं मिल रहा है। सिंचाई स्कीमें ठप पड़ी हैं। लोगों को सिंचाई के लिए पानी नहीं मिल रहा है। स्वास्थ्य जगत में मरीजों का इलाज नहीं हो रहा है।
विज्ञापन


सड़कों की हालत दयनीय है। कैग की ऑडिट रिपोर्ट में बोर्ड और कारपोरेशन के बढ़ाए गए खर्चों तथा घाटों पर भी तल्ख टिप्पणी की है। बिंदल ने कहा कि यह सरकार विरोधाभासों की सरकार बनकर रह गई है। सरकार में बैठे नेता अपनी कुर्सी के जुगाड़ में लगे हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें