फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काम करने के लिए फ्री हैंड नहीं मुख्यमंत्री: रवि ठाकुर

Sat, 22 Dec 2018 06:25 PM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन

लाहौल-स्पीति के पूर्व विधायक, जनजातीय आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष और कांग्रेस महासचिव रवि ठाकुर ने लाहौल की समस्याओं पर चर्चा को कृषि मंत्री डॉ. रामलाल मारकंडा को बहस के लिए चुनौती दी है।

विज्ञापन


कुल्लू में पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि एक मंच पर आकर लाहौल की समस्याओं को लेकर वे मंत्री से चर्चा को तैयार हैं। रवि ठाकुर ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के कुल्लू दौरे से दो दिन पूर्व कहा कि मुख्यमंत्री फ्री हैंड नहीं हैं। निर्णयों को वे स्वयं फाइनल नहीं करते हैं।

अंडर प्रेशर हैं। उन्हें आरएसएस, बीजेपी और कांग्रेस से भाजपा में गए नेताओं की सुननी पड़ती है। इसके बाद ही कोई निर्णय फाइनल कर पाते हैं। उन्हें पहले अपनी प्राथमिकता को तय करनी चाहिए।
विज्ञापन


पूर्व विधायक ने कहा कि हिंदू धर्म पिछले चार साल में पूरे विश्व में कमजोर हुआ है। रोहतांग टनल से आवाजाही पर लाहौल की जनता का अधिकार है। सप्ताह में दो बार टनल से आवाजाही की अनुमति दी जाए। लाहौल के हर हेलीपैड से उड़ानें शुरू की जाएं। सितंबर में बर्फबारी से हुए 130 करोड़ नुकसान और

स्पीति में सूखे की भरपाई के तौर पर कुछ नहीं मिला है। इसे सरकार जल्द जारी करे। इंटरनेट सुविधा बंद रहने से कामकाज ठप हो रहा है। एक साल से लाहौल में विकास कार्य ठप हैं। जिन कार्यों की मंजूरी पिछली सरकार ने दी थी। उन्हें आते ही भाजपा ने बंद कर दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें