फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेओए भर्ती से बाहर हुए अभ्यर्थियों ने सीएस से लगाई गुहार

Sat, 22 Dec 2018 02:06 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर द्वारा 1156 पदों के लिए की जा रही जेओए पोस्ट कोड- 556 की भर्ती से बाहर हुए अभ्यर्थी शुक्रवार को मुख्य सचिव बीके अग्रवाल के पास गुहार लगाने पहुंचे। अभ्यर्थियों ने मुख्य सचिव को 21 अगस्त 2017 की इक्यूवेलेंस रिपोर्ट का हवाला देते हुए उन्हें राहत देने की गुहार लगाई।

विज्ञापन


अभ्यर्थियों ने बताया कि बीते वर्ष भी पोस्ट कोड 447 में लगे करीब 1550 आवेदकों को इसी कमेटी की रिपोर्ट के तहत राहत देकर उन्हें नौकरी पर लगाया जा चुका है।  मुख्य सचिव बीके अग्रवाल ने अभ्यर्थियों को आश्वासन दिया कि किसी के साथ अन्याय नहीं होगा।

तथ्यों के आधार पर पूरा निरीक्षण किया जाएगा। गौर हो कि निजी संस्थानों से कंप्यूटर डिप्लोमा धारक आवेदकों को इस भर्ती से बाहर कर दिया गया है। इसके बाद अभ्यर्थियों ने अतिरिक्त मुख्य सचिव आरडी धीमान से भी मुलाकात की और उनसे भी राहत देने की गुहार लगाई। आरडी धीमान ने भी अभ्यर्थियों को आश्वासन दिया। अभ्यर्थियों में नरेंद्र, शशि, कुलदीप, सुशील, रोहित, अंकुश, मुकेश, पंकज, अक्षत, सविता, किरण और पारुल शामिल थे।
विज्ञापन


अभ्यर्थियों के साथ उनके अभिभावकों डीआर शर्मा, ब्रिज लाल भास्कर, उत्तम सिंह और सुखराम ठाकुर ने मुख्य सचिव बीके अग्रवाल से गुहार लगाई।  जेओए पोस्ट कोड- 556 की भर्ती दो सालों से लटकी हुई है। अक्तूबर 2016 में इस भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए थे। मई 2018 तक सारी प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है अब अंतिम रिजल्ट आना बाकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें