फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आशा कुमारी बोलीं- वीरभद्र ही होंगे हमारे सीएम, ईवीएम पर भी दिया बयान

Thu, 16 Mar 2017 10:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब कांग्रेस प्रभारी और हिमाचल के डलहौजी विधानसभा क्षेत्र की विधायक आशा कुमारी ने कहा है कि कद्दावर नेता वीरभद्र सिंह पहले से ही हिमाचल में मुख्यमंत्री हैं और उन्हें एनाउंस करने की जरूरत नहीं है। आशा बोलीं - वे हमारे मुख्यमंत्री हैं और आगे भी हमारे मुख्यमंत्री पद के वही कैंडीडेट हैं।
विज्ञापन


पंजाब के चुनावी नतीजों से उत्साहित आशा कुमारी ने कहा कि पंजाब में कैप्टन अमरिंदर सिंह का रुतबा है। उन्हें पंजाब की जनता ने माना और मान-सम्मान दिया है। आशा कुमारी बुधवार को विधानसभा परिसर में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत कर रही थीं।

आशा कुमारी ने कहा कि पंजाब के चुनाव का पूरा श्रेय पंजाब की जनता को जाता है और निश्चित तौर पर पंजाब में राहुल गांधी का मार्गदर्शन रहा है। उन्होंने कहा कि गोवा और मणिपुर में भी कांग्रेस का ग्राफ भाजपा से बहुत आगे था। छल-कपट से वहां सरकारें बनाई गई हैं।
विज्ञापन

ईवीएम सिस्टम की गड़बड़ी पर दिया ये बयान  

आशा ने मौजूदा चुनाव में ईवीएम सिस्टम में गड़बड़ी की आशंका जताते हुए कहा कि कांग्रेस निश्चित तौर पर ईवीएम से मतदान प्रणाली बदलने और दोबारा से बैलेट पेपर सिस्टम को लाने के लिए चुनाव आयोग से बात करेगी।

अमेरिका, जापान, जर्मनी जैसे देशों ने भी इसे बंद कर दिया है। बैलेट से बढ़कर कोई तकनीक नहीं है। उन्होंने कहा कि ईवीएम की दो तरह की मशीनें हैं। एक में साथ में स्लिप भी निकलती है। इससे पता लगता है कि वोट किसको पड़ा है।

एक में ईवीएम की चिप में ही मत दर्ज होता है। चुनाव से पहले चुनाव आयोग में हमने यह निवेदन किया था कि पूरे पंजाब में स्लिप वाली ईवीएम को लगाया जाए।
विज्ञापन

‘राहुल वही करेंगे, जो पार्टी के लिए बेहतर होगा’ 

राहुल गांधी के पार्टी में संभावित बदलाव पर आए बयान का स्वागत करते हुए आशा कुमारी ने कहा - राहुल हमारे उपाध्यक्ष हैं। राहुल गांधी अगर रिमैपिंग करना चाहेंगे तो उन्हें कोई रोक नहीं सकता। उन्होंने कहा कि राहुल वहीं करेंगे, जो पार्टी के लिए बेहतर होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें