फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी सरकार बताए कि चार करोड़ युवाओं को कहां दी नौकरी: आनंद शर्मा

Tue, 12 Apr 2016 08:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
शिमला पहुंचे राज्यसभा में कांग्रेस विधायक दल के उपनेता आनंद शर्मा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
राज्यसभा में कांग्रेस विधायक दल के उपनेता आनंद शर्मा ने कहा है कि शिक्षण संस्थानों के परिसरों में भाजपा अनावश्यक हस्तक्षेप कर रही है। उन्होंने कहा कि शिक्षण संस्थान सेंचुरी की तरह होते हैं। इनमें सीखने और संवाद का माहौल बना रहना चाहिए। वर्तमान में कैसे बात करें, कैसे व्यवहार करें। तिरंगा किस तरह से रहे।
विज्ञापन


ये सब भाजपा ही सिखा रही है। आनंद शर्मा ने इस मामले में मानव संसाधन मंत्री स्मृति ईरानी को भी आड़े हाथों लेते हुए कहा कि उनकी ओर से भी इस बारे में गलत बातें की जा रही है। एनआईटी श्रीनगर पर किए गए सवाल के जवाब में आनंद शर्मा ने कहा कि वे इस पर बात नहीं कर रहे हैं। वे तमाम मुद्दों पर बातचीत कर रहे हैं।

आनंद शर्मा ने ये बात मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत में शिमला में कही। वे हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट परिसर में न्यायाधीशों के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए और बाद में मीडिया से बातचीत की। आनंद शर्मा ने कहा कि भारत छोड़ो आंदोलन में साथ न देने वाले, भारत के संविधान और तिरंगे का विरोध करने वाले आज देशभक्ति का मतलब उन लोगों को समझा रहे हैं, जिन्होंने देश के लिए जान की बाजी तक लगा दी।
विज्ञापन


उनसे कश्मीर में हाल ही में हुई घटनाओं पर सवाल किए गए तो आनंद शर्मा ने कहा कि ये बहुत ही खतरनाक संकेत हैं। देश में धर्म निरपेक्षता को दरकिनार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिस भाजपा एकदम आरएसएस के रास्ते पर चल रही है। देश भर में शिक्षण संस्थानों के जो परिसर हैं, उन्हें सेंचुरी माना जाता था। जहां विद्यार्थी काफी कुछ सीखते आए हैं, मगर वहां का माहौल बदला जा रहा है। ये सही नहीं है।

आजादी की लड़ाई से पूर्व जो लोग तिरंगे का विरोध करते आए हैं और जो भारत छोड़ो आंदोलन के भी खिलाफ रहे हैं, वे आज देशभक्ति की परिभाषा सिखा रहे हैं। जिन जवाहर लाल नेहरू ने जवानी का अधिकतर समय आजादी की लड़ाई लड़ते हुए जेलों में व्यतीत किया और जिनकी बेटी इंदिरा गांधी और जिनके पोते राजीव गांधी ने इस देश के लिए जान दी, उन्हें बताया जा रहा है कि देशभक्ति क्या होती है।

आंनद शर्मा ने कहा कि मोदी सरकार बताए कि चार करोड़ युवाओं को इस सरकार ने कहां नौकरी दी है। ऐसी कई झूठी घोषणाओं से ध्यान बंटाने के लिए ही देश में एक अलग ही तरह का माहौल बनाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा की हिपोक्रेसी सामने आ चुकी है।

हिमाचल के सियासी माहौल पर आनंद का नो कमेंट- वीरभद्र संपत्ति मामले के बाद हिमाचल में उपजे हालात पर आनंद शर्मा ने किसी भी तरह के कमेंट से इंकार किया। उन्होंने कहा कि इस पर वे कुछ नहीं बोलेंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें