फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: उपचुनावों में जीत पर हाईकमान ने थपथपाई प्रदेश कांग्रेस की पीठ

Mon, 10 Jan 2022 01:12 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर ने कहा कि हाईकमान ने प्रदेश में चल रही पार्टी गतिविधियों और कार्यक्रमों को लेकर संतोष जताया है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस हाईकमान ने मंडी संसदीय सीट सहित जुब्बल-कोटखाई, फतेहपुर और अर्की विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में जीत के लिए प्रदेश कांग्रेस के नेताओं की पीठ थपथपाई है। संगठन की मजबूती के लिए हिमाचल में चलाए जा रहे पार्टी के कार्यक्रमों को लेकर भी सराहना मिली है। केंद्रीय नेताओं ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर से प्रदेश की ऑनलाइन रिपोर्ट ली। 

विज्ञापन


हाईकमान ने हिमाचल कांग्रेस की गतिविधियों और कार्यक्रमों की रविवार को दोपहर बाद चार बजे समीक्षा की। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) महासचिव संगठन केसी वेणुगोपाल और प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला भी मौजूद रहे। इन नेताओं ने प्रदेश में पार्टी के जन जागरण अभियान को लेकर संतोष जताया। कहा कि प्रदेश कांग्रेस सराहनीय कार्य कर रही है। प्रदेश के सभी 13 संगठनात्मक जिलों के तहत यह अभियान 66 विधानसभा क्षेत्रों में चलाया गया है। इसके अलावा प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर ने 110 किलोमीटर तक पदयात्रा की। 

केंद्रीय नेताओं को बताया गया कि प्रदेशों में चलाए जा रहे सदस्यता अभियान के लिए अभी तक 1 लाख 54 हजार फार्म बांटे गए हैं। मार्च के अंत तक सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। पार्टी दफ्तर से अभी भी सदस्यता फार्म भेजे जा रहे हैं। प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर ने कहा कि हाईकमान ने प्रदेश में चल रही पार्टी गतिविधियों और कार्यक्रमों को लेकर संतोष जताया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें