फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी की रणनीति नहीं भांप पाई कांग्रेस : बाली

Mon, 19 May 2014 11:28 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
विज्ञापन
परिवहन मंत्री जीएस बाली ने कहा कि कांग्रेस नरेंद्र मोदी की मार्केटिंग रणनीति को भांप नहीं पाई। इसके चलते पार्टी को नुकसान उठाना पड़ा। मोदी ने चुनाव प्रचार अभियान के दौरान बड़े-बड़े वायदे किए हैं।
विज्ञापन


अब देखना यह है कि वह कितने वायदे पूरे कर पाते हैं। नई सरकार को तीन माह दिए जाएंगे। इस दौरान सरकार की रणनीति और हिमाचल के लिए योजना पर नजर रखी जाएगी।

हिमाचल से चार सांसद चुन कर संसद गए हैं। ऐसे में सूबे की जनता की उम्मीदें बढ़ गई हैं। युवाओं को रोजगार देने और रेलवे विस्तार के दावे कितने धरातल पर उतरते हैं, इसका जनता को इंतजार रहेगा।

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने चुनाव में राशन डिपो में राशन न मिलने की झूठी बातें कर लोगों को गुमराह किया। प्रदेश के डिपुओं पर पूरा राशन उपलब्ध करवाया जा रहा है। जनता ने प्रदेश सरकार को पांच साल का जनादेश दिया है।
विज्ञापन


ऐसे में यदि कोई सरकार गिराने का प्रयास करता है तो जनता में उसका गलत मैसेज जाएगा। दालों और तेल के लिए सहायता देने के लिए पहले ही केंद्र को प्रस्ताव भेजा जा चुका है।
विज्ञापन


प्रदेश सरकार की जनहित की योजनाएं अनवरित रूप से चलती रहेंगी। कहा कि मेरे और मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के बीच नोकझोंक की बातें बिल्कुल आधारहीन हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें