सितंबर में मंत्रिमंडल ने प्रदेश में वर्ष 2017-18 तथा 2018-19 के लिए छात्र डिजिटल योजना के तहत 10वीं, 12वीं और कॉलेजों के मेधावी विद्यार्थियों के लिए लैपटॉप खरीदने व वितरित करने को अपनी स्वीकृति दर है।
स्कूल शिक्षा बोर्ड की साल 2017-18 की मेरिट लिस्ट में शामिल 9700 मेधावियों को नवंबर महीने में लैपटॉप मिलेंगे। इलेक्ट्रानिक कारपोरेशन ने अक्तूबर माह के पहले सप्ताह में सप्लाई आर्डर जारी कर दिया है।
सप्लाई आर्डर देने के 45 दिनों के भीतर प्रदेश में लैपटॉप का आवंटन शुरू होगा। लैपटॉप खरीद के लिए पहली बार दो कंपनियों का चयन किया गया है। एल वन कंपनी को 60 फीसदी और एल टू कंपनी को 40 फीसदी सप्लाई आर्डर दिया गया है।