भावुक होकर प्रतिभा सिंह ने कहा कि मैंने चुनाव के लिए पहला कदम रखने जा रही थी, आभास हो रहा था कि शायद हम इस चुनाव में इतने सफल न हाें, मगर वीरभद्र सिंह, देवी-देवताओं और जनता का पूरा आशीर्वाद मिला।
हिमाचल प्रदेश के मंडी संसदीय सीट के उपचुनाव में जीत के बाद प्रतिभा सिंह ने कहा कि इस चुनाव में वीरभद्र सिंह की बहुत बड़ी कमी खली है। भावुक होकर उन्होंने कहा कि मैंने चुनाव के लिए पहला कदम रखने जा रही थी, आभास हो रहा था कि शायद हम इस चुनाव में इतने सफल न हाें, मगर वीरभद्र सिंह, देवी-देवताओं और जनता का पूरा आशीर्वाद मिला। हमारे कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर हमारी बात लोगों तक पहुंचाई।
विज्ञापन
इसके लिए उन्होंने कांग्रेस के हर कार्यकर्ता का आभार जताया और उन्हें बधाई दी। विकास का मुद्दा रहा, हमने जो पहले काम किया, उसी को लेकर हम जनता के बीच में गए। महंगाई भी एक बड़ा मुद्दा था, जनता के मन में एक गुस्सा था, वह निकला है। कहा कि भाजपा डबल इंजन की बात कहकर जनता के बीच जाती रही। मगर जनता सब समझती है। जिस तरह से जनता ने मत दिया है, उससे यही लगता है कि जनता ने अब मन बना लिया है कि आने वाले समय में भी वह कांग्रेस को विजयी बनाएगी।