हिमाचल में नेता प्रतिपक्ष का फैसला करने के लिए कांग्रेस विधायक दल की बैठक बुलाई है। बैठक में पार्टी की हार के कारणों पर भी मंथन होगा। कांग्रेस के राज्य प्रभारी एवं एआईसीसी सचिव सुशील शिंदे ने विधायक दल की बैठक बुला ली है।
प्रदेश में नेता प्रतिपक्ष पर फैसला 22 दिसंबर को होगा। बैठक में कांग्रेस की हार पर भी मंथन होगा और कांग्रेस की भविष्य की रणनीति तय होगी। कांग्रेस के जीते-हारे सभी प्रत्याशियों को पार्टी के कार्यालय में बुलाया गया है।
शिंदे ने पार्टी प्रदेशाध्यक्ष को आदेश जारी किए हैं कि वे सभी प्रत्याशियों को 22 दिसंबर को राजीव भवन शिमला में बैठक की सूचना दें। राजीव भवन में दो बैठकें होंगी।